Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 2nd ODI: भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्‍कर, न्‍यूजीलैंड की जीत पर जताई हैरानी

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 08:31 PM (IST)

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे को भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। इ ...और पढ़ें

    1-1 की बराबरी पर है सीरीज।

    1-1 की बराबरी पर है सीरीज।

    HighLights

    1. न्‍यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

    2. 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर

    3. रविवार को खेला जाएगा तीसरा वनडे

    नई दिल्ली, पीटीआई : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें इस बात पर काफी हैरानी हुई कि राजकोट में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को इतनी आसानी से कैसे हरा दिया। गावस्कर ने 'जियो हाटस्टार' पर कहा, मुझे इस बात पर हैरानी हुई कि न्यूजीलैंड इतनी आसानी से जीत गया क्योंकि उनके बल्लेबाजी शुरू करने से पहले सभी को लगा था कि भारत पिच की धीमी गति का फायदा उठा पाएगा।

    उन्‍होंने कहा, सिर्फ स्पिनरों ने ही नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने पिच की धीमी गति का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया। ऐसा लगा कि भारत न्यूजीलैंड को लगभग 260 या 270 रन पर रोक पाएगा। मुझे लगा था कि यह भारत के लिए एक आसान जीत होगी।

    गावस्कर ने कहा कि अब तीसरे व अंतिम वनडे में भारत पर दबाव होगा और टीम के पास यशस्वी जायसवाल जैसे किसी खिलाड़ी को आजमाने की गुंजाइश नहीं है जिन्हें राजकोट में सीरीज जीतने की स्थिति में इंदौर में मौका दिया जा सकता था।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि अगर भारत जीत जाता तो थोड़ा प्रयोग करने की आजादी होती। शायद उन खिलाड़ियों को मौका देते जो अब तक नहीं खेले हैं। जायसवाल जैसे किसी खिलाड़ी को भी थोड़ा मौका मिल सकता था। यह सब संभव हो सकता था लेकिन अब वे कोई जोखिम नहीं ले सकते। उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ खेलना होगा।

    खबरें और भी

    रविवार को खेला जाएगा तीसरा वनडे

    भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे को भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद राजकोट में न्‍यूजीलैंड टीम की वापसी हुई। कीवी टीम ने भारत को 7 विकेट से शिकस्‍त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब तीसरा वनडे रविवार को इंदौर में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI: ऑलराउंडरों के 'एक्सपेरिमेंट' में झुलसी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में 7 विकेट से रौंदा

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI: शुभमन गिल ने दूसरे वनडे में मिली हार के लिए गेंदबाजों को ठहराया दोषी, फील्‍डर्स को भी लताड़ा