'वैभव सूर्यवंशी को सेलेक्ट करना चाहिए था', सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल; इंग्लैंड दौरे से पहले दे दी नसीहत
सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट पर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में मौका न देने पर सवाल उठाए हैं और इंग्लैंड दौरे पर उन्हें खिलाने की सलाह दी है। उन ...और पढ़ें

HighLights
गावस्कर ने आयरलैंड सीरीज में सूर्यवंशी को मौका न देने पर सवाल उठाए
इंग्लैंड दौरे पर पहले मैच में सूर्यवंशी को खिलाने की वकालत की
बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर युवा प्रतिभा को मौका देने का सुझाव
पीटीआई, नई दिल्ली: दौरे की शुरुआत में भारत के सामने यह सवाल था कि वैभव सूर्यवंशी जैसे जबरदस्त टैलेंट को एक सेट टीम में कैसे फिट किया जाए। आयरलैंड से मिली दो अप्रत्याशित हार के बाद अब इसका एकमात्र स्पष्ट जवाब यही लगता है कि इसके लिए कोई तरीका निकाला जाए।
दर्शक अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने से कम से कम तीन घंटे पहले ही स्टेडियम के गेट पर लाइन लगाने को तैयार रहते थे। वह सब इस उम्मीद में थे कि 15 साल के इस खिलाड़ी को टीम में जगह मिलेगी। अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी कहा है कि आयरलैंड के विरुद्ध सीरीज में आने से पहले वैभव सूर्यवंशी जिस तरह की फॉर्म में थे, उन्हें दोनों मैचों के लिए चुना जा सकता था।
दोनों मैचों में मिलना चाहिए था मौका
गावस्कर ने कहा, "आप एक-एक मैच में अभिषेक और सैमसन को चुन सकते थे और सूर्यवंशी को दोनों मैचों में खिला सकते थे। प्रतिभाशाली युवाओं को आजमाने के लिए यह एक अच्छा मंच था।
टीम को तलाशने होंगे विकल्प
टीम मैनेजमेंट को खराब फॉर्म वाले बल्लेबाज़ों को हटाकर सूर्यवंशी को खिलाना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि सूर्यवंशी को एक जुलाई को इंग्लैंड में होने वाले पहले मैच में खेलना ही चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर आप पहले मैच में इंग्लैंड को चौंकाना चाहते हैं, तो सूर्यवंशी का खेलना जरूरी है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, "वहीं अगर टीम मैनेजमेंट सैमसन-अभिषेक की जोड़ी को नहीं छेड़ना चाहता है, तो ईशान किशन समेत अन्य बल्लेबाज़ों को एक स्थान नीचे खिसकना होगा। नए क्रम में सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हो सकते हैं, उसके बाद किशन चौथे, श्रेयस अय्यर पांचवें, तिलक वर्मा छठे, शिवम दुबे सातवें और अक्षर पटेल आठवें नंबर पर आ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह इस आधार पर काम कर सकता है कि इंग्लैंड के विरुद्ध पहले मैच से सूर्यांश शेडगे को बाहर कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें- 'Vaibhav Suryavanshi को डेब्यू न कराना सही फैसला...', पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट का किया बचाव
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi को आखिर T20I डेब्यू क्यों नहीं दिया गया? भारतीय कोच ने कर दिया खुलासा