Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गावस्‍कर का सपोर्ट तो R Ashwin के मुताबिक पागलपन, मिलर के 1 रन को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:35 PM (IST)

    IPL, David Miller No Single Call, Brain Fade Moment: डेविड मिलर के सिंगल न लेने के जोखिम भरे फैसले पर सुनील गावस्कर ने उनका सपोर्ट किया, तो वहीं आर अश ...और पढ़ें

    David Miller के फैसले पर गावस्कर और अश्विन की अलग-अलग राय

    David Miller के फैसले पर गावस्कर और अश्विन की अलग-अलग राय

    HighLights

    1. डेविड मिलर के 1 रन नहीं लेने के फैसले से हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

    2. डेविड मिलर को मिला सुनील गावस्कर का साथ

    3. आर अश्विन ने डेविड मिलर को खूब लताड़ा

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। David Miller IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को महज एक रन से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार रात खेले गए इस मैच में दिल्ली की हार से ज्यादा चर्चा डेविड मिलर के उस एक फैसले की हो रही है, जिसने मैच का रुख पलट दिया।

    जहां आखिर तक मिलर दिल्ली के हीरो बनते-बनते विलेन बन गए। आखिरी दो गेंदों पर जब दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 2 रनों की दरकार थी तब क्रीज पर जमे हुए मिलर ने सिंगल न लेने का जोखिम भरा फैसला किया जिससे दिल्ली का दिल टूट गया। 

    उनके इस फैसले की जहां हर कोई आलोचना कर रहा है, तो इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर उनके सपोर्ट में उतरे। वहीं, दूसरी ओर पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने उनके फैसले को पागलपन तक कह दिया। 

    Sunil Gavaskar का मिलर को मिला साथ

    दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar on David Miller No Single Call)  ने कहा, "हां वह खुद को विनिंग रन मारने के लिए सपोर्ट कर रहा था, लेकिन जिस तरह से कुलदीप यादव ने पहली गेंद पर सिंगल के लिए गेंद को आगे बढ़ाया, उसे देखकर शायद उसे कुलदीप को स्ट्राइक देनी चाहिए थी। "

    उन्होंने आगे कहा, 

    उसे स्ट्राइक देनी चाहिए थी। ये सब घटना के बाद समझदारी भरा कदम है, लेकिन सच तो ये है कि जिस तरह से वो पिछले ओवर और उस ओवर में हिट कर रहा था, उसे पूरा यकीन था कि वह कर सकता है, बस इतनी सी बात है। तो आप इसके लिए उसे दोषी नहीं बना सकते हैं। उसे यकीन था वो कर सकता है, लेकिन वो सफल नहीं हुआ, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद बहुत शानदार थी। 

    -

    सुनील गावस्कर

    खबरें और भी

    अश्विन ने बताया पागलपन

    जहां गावस्कर ने डेविड मिलर का समर्थन किया, तो वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin reaction on David Miller Blunder) ने उनके इस फैसले को गलत बताया और इसे पागलपन करार दे दिया। अश्विन ने अपने यूट्यून चैनल पर कहा कि अगर वह कुलदीप की जगह होते तो मिलर को सिंगल लेने के लिए मजबूर करते। अश्विन ने कहा,

    "मैं सोच रहा हूं कि कुलदीप और डेविड मिलर के साथ क्या हो सकता था। अगर मैं कुलदीप होता तो मैं उसे दूसरे छोर पर धकेल देता। मुझे समझ नहीं आ रहा, ये मेरी समझ से बाहर है। यह पागलपन है।"

    अश्विन ने आगे कहा,

     अगर आपको 4 या 6 रन चाहिए तो ये सही था। आपको 2 रन चाहिए और क्या चांस है। आप 1 रन ले सकते हैं। कुलदीप कम से कम बैटिंग तो करेगा या अगर वह नहीं करता है तो आप भाग सकते हैं। अगर कुलदीप बोल्ड भी हो जाता है तो 210 के मैच में, अगर आप सुपर ओवर तक पहुंचते हैं, तो आपने अच्छा किया है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं।

    -

    आर अश्विन

    अश्विन ने साथ ही कहा कि गलतियां सब से हो सकती है। मैं समझ रहा हूं कि डेविड मिलर अभी अपने आप को मुजरिम ठहरा रहे होंगे, लेकिन अगर ऐसा अगर आप हारोगे तो आप दो काम कर रहे हैं। पहला आपने अपनी ही टीम का आत्मविश्वास हिला दिया है, और आपने गुजरात टाइटंस जैसी टीम को टूर्नामेंट में वापस आने का मौका दे दिया है। अगर वे आज हार जाते, तो वे एक मुश्किल दुविधा में फंस जाते कि आगे कैसे बढ़ें, लेकिन आपने उन्हें एक जीवनदान दे दिया, जबकि आप खुद अभी भी 4 प्वाइंट्स पर ही अटके हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पहली जीत के बाद Shubman Gill को BCCI ने दी सजा, इस गलती की वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना

    यह भी पढ़ें- David Miller ने 1 रन लेकर कुलदीप को स्ट्राइक क्यों नहीं दी? ब्रेन फेड मोमेंट के कारण नंबर-1 बनने से चूका डीसी