Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वे ऐसे नहीं सुधरेंगे', विदेशी खिलाड़ियों पर क्यों भड़क गए सुनील गावस्कर? फ्रेंचाइजियों से की बड़ी मांग

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 06:55 PM (IST)

    आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों की अनुपलब्धता ने टीमों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सभी टीमों से बड़ी मांग कर डाल ...और पढ़ें

    सुनील गावस्कर

    सुनील गावस्कर

    HighLights

    1. विदेशी खिलाड़ियों पर गावस्कर ने निकाला गुस्सा

    2. फ्रेंचाइजियों से की बड़ी मांग

    3. खिलाड़ियों के वापस लौटने पर गुस्से में गावस्कर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। गावस्कर की ये टिप्पणी उन खिलाड़ियों के लिए आई है, जो आईपीएल की शुरूआत से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लेते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने ये भी स्पष्ट किया है कि उनका ये बयान उन प्लेयर्स के लिए नहीं है, जो चोट की वजह से बाहर हैं।

    गौरतलब है कि आईपीएल में कई बार ऐसा देखने को मिला है, जब विदेशी खिलाड़ियों ने ऑक्शन में नाम दिया। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक इसका सबसे ताजा उदाहरण हैं, जिनके ऊपर बीसीसीआई ने 2 सालों का बैन भी लगा दिया था। ऐसे में गावस्कर ने भी इस तरह प्लेयर्स के बाहर जाने पर फ्रेंचाइजियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    सुनील गावस्कर ने दिखाया गुस्सा

    स्पोर्ट्स्टार के अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा, "फ्रेंचाइजी के मालिक ये कोशिश करते हैं कि खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा मिले। अक्सर टीमें प्लेयर्स के परिवार को समय बिताने के लिए मुफ्त में बुलाते हैं और इसके लिए उन्हें कोई खर्च नहीं करना पड़ता है। ये भारत में आतिथ्य करने का तरीका है। हालांकि, लोग इसे अपना अधिकार समझ लेते हैं और फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।"

    चोट के अलावा अन्य कारण: गावस्कर

    गावस्कर ने इस बात को स्पष्ट किया कि उनकी ये टिप्पणी चोटिल खिलाड़ियों के लिए नहीं है। उन्होंने आगे लिखा, "हमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी मिली है, जो अन्य कारणों की वजह से उपलब्ध नहीं रहेंगे। प्लेयर्स अब वो कारण बता रहे हैं, जो उन्होंने फ्रेंचाइजी को पहले से नहीं बताया था। अगर टीम के ओनर्स इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उनके लिए ये बड़ा नुकसान होगा और ट्रॉफी जीतना भी आसान नहीं होगा।"

    खबरें और भी

    लॉकी फर्ग्यूसन ने नाम लिया वापस

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल के पहले कुछ मैचों में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक फर्ग्यूसन अपने बच्चे के जन्म के कारण आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। गावस्कर का निशाना शायद ऐसे ही खिलाड़ी हैं। हालांकि, दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा इसी तरफ था।

    यह भी पढ़ें- 'ऑलराउंडरों को नुकसान...', रोहित-हार्दिक के बाद एक और भारतीय दिग्गज ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उठाए सवाल

    यह भी पढ़ें- PSL में 2 नई टीमें जोड़कर बुरी तरह फंस गया PCB, मोहसिन नकवी अब झेल रहे दोहरी मार