Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suryakumar Yadav ने Rohit Sharma को एक शब्द में कहा कुछ ऐसा... इंटरनेट पर VIDEO मचा रहा तहलका

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 01:52 PM (IST)

    पॉडकास्ट Whos The Boss में सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की एक मजेदार आदत का खुलासा किया। हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार से रोहित शर्मा को एक शब्द में बतान ...और पढ़ें

    Rohit Sharma पर Suryakumar Yadav की मजेदार चुटकी
    Rohit Sharma पर Suryakumar Yadav की मजेदार चुटकी

    HighLights

    1. हरभजन सिंह के पॉडकास्ट 'Who's the boss' में पहुंचे सूर्या और उनकी वाइफ देविशा
    2. हरभजन सिंह ने सूर्या से रोहित को एक शब्द में डिफाइन करने को कहा
    3. सूर्या ने जो जवाब दिया, उसका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav on Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक मजेदार बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    एक इंटरव्यू के दौरान सूर्या से जब ये पूछा गया कि वे रोहित शर्मा को एक शब्द में कैसे डिफाइन करेंगे, तो सूर्यकुमार ने बेहद ही चुटीले अंदाज में जवाब दिया। उनका यह फनी जवाब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

    रोहित पर Suryakumar Yadav की मजेदार चुटकी

    दरअसल, पॉडकास्ट "Who's The Boss" में गीता बसरा और हरभजन सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा की एक खास आदत का खुलासा किया। हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से मजाकिया अंदाज में पूछा, "रोहित शर्मा को एक शब्द में कैसे बताओगे?"

    इसके जवाब में सूर्यकुमार ने एकदम सटीक और हंसाने वाला जवाब दिया-"भूला"। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा अक्सर अपनी चीजें भूल जाते हैं, जैसे फोन, वॉलेट, आईपैड-लगभग हर जरूरी चीज। उनकी ये यह बात सुनकर सभी हंसने लगे।

    सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस ने ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी है। कई यूजर्स ने सूर्यकुमार के ह्यूमर की तारीफ की है तो कई ने कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्यार भरे कमेंट्स किए हैं।

    यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा नहीं! सूर्यकुमार यादव ने इसे चुना अपना टेनिस पार्टनर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

    सूर्या ने जर्मनी में कराई सर्जरी

    हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने लंदन में स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी कराई थी। फिलहाल वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन अपने मस्तमौला अंदाज से वह फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखा गया। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार यादव इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'वह मुझे एक बार भी...', देविशा शेट्टी ने पति सूर्यकुमार यादव को बता झूठा! खोलकर रख दी पोल