‘रिकॉर्ड मायने नहीं रखते, डिनर पर ले जाते हैं…’, आलोचनाओं से घिरे कोच Gambhir की कप्तान Suryakumar Yadav ने गिनाई खूबियां
टी-20 विश्व कप से पहले, सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के बॉयकॉट पर कहा कि भारत ने खेलने से कभी इनकार ...और पढ़ें

Suryakumar Yadav ने कोच gautam Gambhir की खूब तारीफ की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav on Gautam Gambhir: टी-20 विश्व कप से पहले मुंबई और श्रीलंका में आयोजित हुई कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के बॉयकॉट फैसले पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीधा जवाब दिया। सूर्या ने कहा कि भारत ने खेलने से कभी इनकार नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि उनका पाकिस्तान को लेकर माइंडसेट बिल्कुल साफ है। उन्होंने कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया। सूर्या ने ये भी बताया कि उनकी फ्लाइट्स बुक हैं और टीम इंडिया 15 फरवरी को कोलंबो जा रही है। इस दौरान कप्तान सूर्या ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने ये बताया कि कैसे कोच गंभीर ने ड्रेसिंग रूम का क्लचर बदल दिया।
Suryakumar Yadav ने कोच Gambhir की खूब तारीफ की
दरअसल, पहले खिलाड़ी अपने पर्सनल रिकॉर्ड, स्कोर को ध्यान में रखकर मैच खेलने उतरते थे, लेकिन अब माइंटसेट बदल गया है। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि जब से गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की कोचिंग जिम्मेदारी संभाली है, तब से पर्सनल रिकॉर्ड से फोकस हटकर टीम रिकॉर्ड पर शिफ्ट हो गया है। कप्तान ने कहा कि लीडरशिप ग्रुप का मैसेज आसान है, एक टीम के तौर पर खेलो, बिना डरे क्रिकेट खेलो और पर्सनल अचीवमेंट्स की चिंता किए बिना अपना बेस्ट दो।
मुंबई में बीसीसीआई के हेड क्वार्टर आयोजित हुए कैप्टन-डे इवेंट के दौरान कप्तान सूर्या ने कहा, जब से गौतम गंभीर आए हैं, हम पर्सनल माइलस्टोन से दूर हो गए हैं। हम इसे एक टीम गेम की तरह खेलना चाहते हैं। निडर होकर क्रिकेट खेलना है और मैदान पर अपना बेस्ट देना है। अब यह इंडियन सोच है।"
ये बदलाव मैदान पर दिख रहा है, जैसा कि सूर्यकुमार ने बताया कि ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी T20I मैच में शतक बनाने के लिए धीमा होने के बजाय एक बड़े शॉट के साथ मैच खत्म किया।
उन्होंने आगे कहा,
ये वही ड्रेसिंग रूम है। ये एक शानदार सफर रहा है। उन्होंने पर्सनल गोल्स को एक तरफ रखने की आदत डाली है, जैसा कि हमने देखा जब ईशान किशन ने पिछले मैच में 100 रन बनाने के लिए छक्का मारा था। ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत हल्का-फुल्का है, हम फिल्में देखने और डिनर पर जाते हैं।
सूर्यकुमार यादव
दो अलग-अलग देशों में हो रहा कैप्टन्स-डे
कैप्टेंस-डे टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले आज दो अलग-अलग देशों में हो रहा है। मुंबई में भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने हिस्सा लिया। वहीं, कोलंबो में कैप्टन्स डे में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, ओमान, पाकिस्तान, यूएई और जिम्बाब्वे की टीमों के कप्तान शामिल हुए।
