'गौती भाई ने कहा...', एशिया कप में कैसे Sanju Samson का रोल बदला? कप्तान Suryakumar Yadav ने कर दिया खुलासा
सूर्यकुमार यादव ने चयन की दुविधा के बीच संजू सैमसन के प्रदर्शन की तारीफ की और एशिया कप जीतने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। सैमसन का बल्लेबाजी क्रम ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में किया बड़ा खुलासा
HighLights
सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के प्रदर्शन की तारीफ की
सूर्या ने बताया कि क्यों संजू का बल्लेबाजी क्रम बदला गया
सैमसन को सीएट टी20 बैटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम की एशिया कप 2025 में धमाकेदार जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने पत्रकार विमल कुमार के साथ इंटरव्यू में संजू सैमसन के बारे में बातचीत की। सूर्या ने बताया कि शुभमन गिल और जितेश शर्मा के आने से कई लोगों को संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में जगह पर खतरा लगा था।
सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'कई लोगों को लगा था कि शुभमन और जितेश के टीम में आने से संजू ओपनिंग न करे या फिर उसे जगह नहीं मिलेगी। मगर मेरे दिमाग में कभी नहीं आया कि वो नहीं खेलेगा। सबसे पहले अभ्यास सत्र में संजू विकेटकीपिंग कर रहा था। गौतम भाई और मैं उसके बारे में बात कर रहे थे।'
सूर्या ने कहा, 'गौतम ने कहा कि संजू ने पिछले 10-15 टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने उसे बस इतना कहा कि उसका बैटिंग क्रम बदल सकता है और उसे खेलने के लिए कम गेंदें मिल सकती है, लेकिन प्रभाव बना रहेगा। जब भी वो बल्लेबाजी करने आए तो यह सोचकर आए कि टीम के लिए कितना ज्यादा कर सकता है।'
संजू ने खुद को साबित किया
संजू सैमसन ने एशिया कप में अपनी उपयोगिता साबित की। वो टूर्नामेंट में भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उनसे आगे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा थे। संजू ने भारतीय टीम के लिए प्रतिबद्धता पर कहा, 'जब आप भारतीय जर्सी पहनते हैं तो किसी चीज के लिए न नहीं कह सकते। मैंने इस जर्सी को पहनने के लिए कड़ी मेहनत की है।'
खबरें और भी
सैमसन ने आगे कहा, 'ड्रेसिंग रूम में रहने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की। मैं अपने देश के लिए इस जिम्मेदारी को निभाकर गर्व महसूस करता हूं। तो अगर वो मुझे 9वें नंबर पर खेलने को कहे या फिर बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने को कहे। मैं खुशी-खुशी ऐसा करूंगा।'