पत्नी देविशा के एक सवाल ने कैसे बदला सूर्यकुमार यादव का करियर? विश्व विजेता कप्तान ने खुद बताया
भारतीय क्रिकेट के 'मिस्टर 360 डिग्री' सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2026 जिताया। उन्होंने खुलासा किया कि 2018 में उनकी पत् ...और पढ़ें
-1773742190263_m.webp)
पत्नी का वो सवाल, जिसने बदल दी कप्तान सूर्या की जिंदगी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में 'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से मशहूर सूर्याकुमार यादव आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने का सपना हर किसी खिलाड़ी का होता है। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। ये लगातार दूसरी बार रहा जब भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती। भारत की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर विश्व विजेता कप्तान सूर्या ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी देविशा के एक चुभते हुए सवाल ने उनकी किस्मत और करियर की दिशा बदल दी।
पत्नी का वो सवाल, जिसने बदल दी कप्तान सूर्या की जिंदगी
ये बात है साल 2018 की जब सूर्या घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया की जर्सी अभी भी दूर थी। उनकी पत्नी देविशा ने सूर्या के रूटीन को करीब से देखा और एक दिन बड़ी बेबाकी से पूछा- तुम्हारे साथ के कई खिलाड़ी इंडिया खेल रहे हैं, तुम्हारा क्या इरादा है? अगर इंडिया खेलना है, तो कैसे खेलोगे?
यह कोई बहस नहीं थी, बल्कि आईना दिखाने वाली बातचीत थी। सूर्या बताते हैं, "उस सवाल ने मुझे झकझोर दिया। हमने तय किया कि अब चीजें अलग तरह से करनी होंगी।"
सूर्या का जब बदला खेल
उस एक चर्चा के बाद सूर्या और देविशा ने अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने अपनी डाइट पर कंट्रोल किया। मंडे टू फ्राइडे के कड़े वर्क शेड्यूल को अपनाया। फिर इसका नतीजा क्या हुआ साल 2018 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए 512 रन बनाए और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2021 में आखिरकार नीला नीला गाउन उनके हिस्से आई।
सूर्यकुमार यादव ने कहा,
हमने कई चीजों में कटौती की, डाइट, दोस्तों के साथ समय बिताना, शनिवार-रविवार को आराम, सोमवार से शुक्रवार तक काम का शेड्यूल। 2018 में, मैंने एक अच्छा आईपीएल सीजन खेला (512 रन) और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उस साल, मुझे मुंबई इंडियंस के लिए ओपन करने का मौका मिला और मैंने रन भी बनाए। 2019 और 2020 में, हमने वही काम जारी रखा और मैं एक अलग मूड में था। मेरी पत्नी ने देखा कि मैं और भी ज्यादा मजा ले रहा हूं। 2020 और भी बेहतर था (480 रन फिनिशर के रूप में) और फिर 2021 में मुझे भारत के लिए चुना गया।
सूर्यकुमार यादव
खबरें और भी
सूर्या की सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है उनका जमीन से जुड़े रहना, जिसका श्रेय भी वे देविशा को देते हैं। देविशा का स्पष्ट नियम है कि क्रिकेट को घर की दहलीज के बाहर छोड़कर आओ।
सूर्या कहते हैं कि घर पर मैं सुपरस्टार सूर्यकुमार नहीं हूं। खाना खाने के बाद अपनी प्लेट खुद सिंक में रखनी पड़ती है। देविशा मुझे याद दिलाती रहती है कि उपलब्धियां चाहे कितनी भी बड़ी हों, इंसान को विनम्र रहना चाहिए।