Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: मैच से पहले क्या सहमे हुए हैं जॉस बटलर, बोले- रोहित की कप्तानी में फ्री होकर खेल रही टीम इंडिया

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 10:45 AM (IST)

    इंग्लैंड के कप्तान मैच से पहले थोड़े सहमे से नजर आ रहे हैं। बटलर कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ज्यादा फ्री होकर खेल रही है। रोहित शांत ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा और जॉस बटलर। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइल मैच। फोटो ट्विटर
    रोहित शर्मा और जॉस बटलर। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइल मैच। फोटो ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान मैच से पहले थोड़े सहमे से नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ज्यादा फ्री होकर खेल रही है।

    संडे टाइम्स से बात करते हुए कहा, “पिछले साल विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद से रोहित की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत एक शानदार टीम है और रोहित शर्मा एक शानदार कप्तान हैं, जिन्होंने मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को अधिक सकारात्मक और अधिक स्वतंत्रता के साथ खेलने के लिए कहा है।”

    रोहित हैं चतुर कप्तान

    आइपीएल के दिनों को याद करते हुए बटलर ने कहा कि “2016 में मैंने मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल में अपना डेब्यू किया था। हालांकि, 2017 के बाद राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गया। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, क्योंकि उन्होंने मुंबई को पांच खिताब दिलाया है। वह एक चतुर कप्तान हैं।शांत रहता है।"

    अश्विन के माइंड गेम की तारीफ

    जॉस बटरल ने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि, “अश्विन का प्रजेंस ऑफ़ माइंड कमाल का है। बॉलिंग करते हुए वह नॉन-स्ट्राइकर की हरकत पर नजर रखता है। मुझे याद है आइपीएल में 2019 में अश्विन ने मुझे रन ऑउट किया था, जब मैं नॉन-स्ट्राइकर पर था। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस तरह आउट न हों और यह बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है।”

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BCCI के बॉस टी20 विश्व कप फाइनल देखने जाएंगे मेलबर्न, जय शाह और गांगुली भी हो सकते हैं शामिल

    यह भी पढ़ें- कोच और कप्तान ने क्यों गेंदबाजों के लिए कर दी बिजनेस क्लास की सीट कुर्बान, वजह जान कहेंगे टीम हो तो ऐसी