'कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ...' विश्व कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज ने उगला जहर, अबरार अहमद के निशाने पर भारत
ऑस्ट्रेलिया टीम इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ उनके घर में टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार को पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 ...और पढ़ें

अबरार के बयान ने लगाई आग।
HighLights
ग्रुप ए में है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच
मैच से पहले अबरार ने दिया तीखा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। सभी टीमें विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ उनके घर में टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार को पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से मात दी।
अबरार रहे काफी किफायती
मुकाबले में अबरार अहमद ने किफायती गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 2.50 की इकोनॉमी से 10 रन देकर 2 सफलताएं प्राप्त की। विकेट लेने के बाद अबरार ने बल्लेबाज को सर से पवेलियन लौटने का इशारा भी किया। वह पहले भी कई दफा इस सेलिब्रेशन को कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने लंबे समय से ऐसा जश्न नहीं मनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल का विकेट चटकाने के बाद भी अबरार ने ऐसा ही सेलिब्रेशन किया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब
उम्दा प्रदर्शन के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे गर्दन वाले सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने अबरार से पूछा, "आपने आज पुरानी सेलिब्रेशन फिर से की? आप इसे लंबे समय से नहीं कर रहे थे, क्या इस सेलिब्रेशन को हम टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भी देखेंगे या यह सिर्फ आज के लिए था?" इसके जवाब में पाकिस्तान गेंदबाज ने कहा, "जब मेरा दिल करेगा मैं करता रहूंगा। कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो मैं ऐसा करता रहूंगा।"
🚨 Abrar Ahmed just fired a warning!
— Humais khan (@Humireacts) January 29, 2026
When asked about his "famous celebration “
he said:
"I will do this celebration whenever I want... and against some opposition."
Smiles 😏
We hear you, Abrar. February 15 is circled. ⭕️
India vs Pakistan 🇵🇰 ? 🤔
🔥 #PAKvIND pic.twitter.com/8ymChnKgq9
पाकिस्तान टीम का शेड्यूल
- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड: 7 फरवरी, कोलंबो
- पाकिस्तान बनाम अमेरिका: 10 फरवरी, कोलंबो
- पाकिस्तान बनाम भारत: 15 फरवरी, कोलंबो
- पाकिस्तान बनाम नामीबिया: 18 फरवरी, कोलंबो
टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप
- ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका।
- ग्रुप B: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
- ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
- ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत-श्रीलंका से लेकर UAE तक, अब तक इन देशों ने किया अपने स्क्वॉड का एलान