Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: पहले ही मैच में हारने वाला था पाकिस्‍तान, अब फूटा सलमान आगा का गुस्‍सा, पूरी टीम को दे डाली नसीहत

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 03:55 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्‍तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से मात दी। हालांकि, दोनों टीमों के बीच कांटे की जंग देखने को मिली। जीत के बाद पा ...और पढ़ें

    पाकिस्‍तान ने जीता मुकाबला।

    पाकिस्‍तान ने जीता मुकाबला।

    HighLights

    1. पाकिस्‍तान ने जीत के साथ किया आगाज 

    2. नीदरलैंड को 3 विकेट से दी शिकस्‍त

    3. फहीम अशरफ रहे मुकाबले के हीरो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 का पाकिस्‍तान ने जीत के साथ आगाज किया। शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से मात दी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा और नीदरलैंड ने पाकिस्‍तान का डटकर सामना किया। पाक टीम एक बार फिर उलटफेर का शिकार होने से बची।

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड टीम 147 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में पाकिस्‍तानी टीम ने आखिरी ओवर में यह मैच जीता। इस दौरान सलमान अली आगा की कप्‍तानी वाली टीम ने 7 विकेट भी गंवा दिए। पाकिस्‍तान की ओर से फहीम अशरफ ने लोअर ऑर्डर में कमाल की बल्‍लेबाजी की।

    उन्‍होंने 263.64 की तूफानी स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में फहीम ने 2 चौके और 3 छक्‍के लगाए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के बाद कप्‍तान सलमान आगा का गुस्‍सा फूट पड़ा और उन्‍होंने पूरी टीम को नसीहत दी।

    फहीम को दिया श्रेय

    आगा ने कहा, "हमें मुश्किलों का सामना करना होगा। फहीम को श्रेय जाता है। हमने अच्छी कोशिश की, जानते थे कि वे आक्रामक खेलेंगे। हमने स्थिति को बखूबी संभाला। इस पिच पर 147 रन का लक्ष्य हम आसानी से हासिल कर सकते हैं। पिछले छह महीनों में स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।"

    खबरें और भी

    आगा ने कहा, "पहले दस ओवरों में हमने अच्छी बल्लेबाजी की, फिर दो विकेट गिरे और दबाव बढ़ गया। हमें बेहतर तरीके से दबाव झेलने की जरूरत है। शुरुआत आसान नहीं होती, एक बार सेट हो जाने के बाद खेल आसान हो जाता है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो उसे मैच खत्म करना होता है, आज हम ऐसा नहीं कर पाए। हमें इसमें बदलाव लाना होगा।"

    गेंदबाजी को लेकर आगा ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की और हम जानते थे कि वे आक्रामक खेलेंगे। मुझे लगता है कि हमने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला। मुझे लगता है कि इस तरह के मैचों में हमें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।" अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्‍तान का सामना अमेरिका से होगा। यह मैच 10 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- NED vs PAK: नीदरलैंड्स को हराने में छूट गए पाकिस्‍तान के पसीने, फहीम अशरफ ने बचाई लाज

    यह भी पढ़ें- शाहीन अफरीदी ने पकड़ा अच्‍छा कैच पर वाहवाही लूट ले गए Babar Azam, पाक क्रिकेटर्स की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ