T20 World Cup: 'उसने मेरी जिंदगी आसान कर दी…', कप्तान Suryakumar Yadav के लिए कोच गंभीर ने दिल खोलकर रख दिया
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सूर्या ने कप्तान के तौर पर हर वो काम किया है जिसकी टीम ...और पढ़ें
-1770633302308_m.webp)
सूर्या की कप्तानी ने कोच Gautam Gambhir को किया इंप्रेस
HighLights
कप्तान सूर्या ने कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ
भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में अमेरिका को हराया
उसने मेरी जिंदगी आसान कर दी- गौतम गंभीर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर वैसे तो बहुत सख्त अंदाज के लिए जाने और पहचाने जाते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव (सूर्या) की कप्तानी ने उन्हें अपना फैन बना लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के ओपनिंग मैच में जीत के बाद गंभीर ने सूर्या की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सूर्या ने कप्तान के तौर पर हर वो काम किया है जिसकी टीम को जरूरत थी।
गंभीर के मुताबिक, सूर्या ने लीडरशिप के हर टेस्ट को ‘पूरे मार्क्स’ के साथ पास कर लिया है।
सूर्या की कप्तानी ने कोच गंभीर को किया इंप्रेस
गंभीर (Gautam Gambhir) ने बताया कि सूर्या के कप्तान होने से उनका काम काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा,
सूर्या सिर्फ मैदान पर रन नहीं बनाते, बल्कि मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं।
गौतम गंभीर
कोच के मुताबिक, सूर्या हर खिलाड़ी से बात करते हैं। उनके साथ वक्त बिताते हैं और टीम में दोस्ती का माहौल रखते हैं। जब कप्तान इतना मिलनसार हो, तो पूरी टीम बिना किसी तनाव के अच्छा खेलती है। एक कोच के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।
सूर्या ने दबाव में दिखाया दम
सूर्या ने सिर्फ अपने फैसले ही नहीं, बल्कि अपने बल्ले से भी साबित किया कि वो एक सच्चे लीडर हैं। अमेरिका के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के ओपनिंग मैच में जब टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, तब सूर्या ने अकेले दम पर 49 गेंदों में 84 रन ठोक दिए और टीम को 161 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की। इसके जवाब में अमेरिका की टीम 132 रन ही बना सकी और भारत ने 29 रन से ये मैच जीत लिया।
गंभीर ने कहा कि सूर्या की सबसे बड़ी खूबी यह है कि जब मैच फंसता है, तब वह सही फैसले लेते हैं। उनका दिल साफ है और वह हमेशा टीम के हित में सोचते हैं। भारत का अगला मैच अब नामीबिया से है और सूर्या की इस शानदार कप्तानी को देखकर फैंस को उम्मीद है कि इस बार वर्ल्ड कप भारत ही आएगा।
खबरें और भी
बता दें कि टीम इंडिया का अब अगला मैच नामीबिया के साथ 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup: हेड कोच Gautam Gambhir ने सूर्या की पारी को बताया ‘मास्टरक्लास’,सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO
यह भी पढ़ें- IND vs NAM: दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंची भारतीय टीम गई कोच गौतम गंभीर के घर, नामीबिया से इस दिन टक्कर- Video