विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत का T20WC 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस सिर्फ 30 फीसदी- कपिल देव

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2022 08:20 AM (IST)

T20 World Cup 2022 टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की और कहा ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टीम इंडिया को 1983 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। कपिल देव का मानना है कि टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंची की संभावना सिर्फ 30 फीसदी ही है। भारतीय टीम को इस बार ग्रुप स्टेज का अपना पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है जबकि अन्य मैचों में उसे बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका का भी सामना करना है। इसके अलावा भारत के ग्रुप में दो अन्य टीमें भी आएंगी जिसके खिलाफ उसे खेलना होगा। 

कपिल देव ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरे लिए भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना सिर्फ 30 फीसदी ही है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंच भी जाती है तो खिताब जीतने की संभावना काफी कम है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के लिए कहा कि दवाब में आने से खेल पर असर होता है ऐसे में दवाब या तनाव नहीं लेना चाहिए। खेल का लुत्फ लेते हुए अगर उसे खेला जाएगा तो दवाब नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट हो या फिर अन्य प्रारूप टीम में आलराउंडर का होना जरूरी है। अभी हार्दिक पांड्या टीम के लिए ये रोल निभा रहे हैं तो वहीं रवींद्र जडेजा भी ये काम बखूबी कर रहे हैं। 

कपिल देव से जब पूछा गया कि क्या मो. शमी जसप्रीत बुमराह के सही विकल्प हैं तो उन्होंने कहा कि जब कप्तान और टीम मैनेजमेंट को ये सही लगता है तो हम इस पर शक क्यों करें। वहीं उन्होंन सूर्यकुमार यादव के बारे में कहा कि वो शुरू में जब आया था तो लगता नहीं था कि इतना प्रभावशाली होगा। उनका महत्व टीम में लगातार बढ़ता जा रहा है और उनके बिना अब टीम इंडिया की कल्पना शायद नहीं कर सकते हैं। ये टीम के लिए बढ़िया है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद इतना बड़ा खिलाड़ी आपके साथ है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।