Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थलापति ने किया थाला को विश, MS Dhoni के बर्थडे पर विजय का खास पोस्ट जीत रहा है दिल

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:16 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं। ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह धोनी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

    महेंद्र सिंह धोनी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में क्रिकेटर से लेकर एक्‍टर और राजनेता उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने धोनी के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्‍ट लिखा है। इसमें उन्होंने माही की उपलब्धियों और राज्य के साथ उनके खास जुड़ाव का जिक्र किया है।

    विजय का पोस्‍ट वायरल

    विजय ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आपके नाम की गूंजती हर सीटी से लेकर उन अनगिनत लोगों तक जिन्हें आपने प्रेरित किया है, आपका सफर तमिलनाडु के खेल-जुनून का एक खास हिस्सा बन गया है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई। आपकी शानदार क्रिकेट विरासत, शांत नेतृत्व और विनम्र स्वभाव पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले कई सालों की सफलता की कामना करता हूं। आपके लिए बजने वाली सीटियां और भी तेज होती रहें।"

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 18.15.57

    चेन्‍नई के लिए खेलते धोनी

    इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। धोनी का तमिलनाडु से रिश्ता सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने के बाद से ही भारत के पूर्व कप्तान ने लाखों फैंस के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बना लिया है। उनकी लीडरशिप, दबाव में भी शांत रहने की क्षमता और मुश्किल हालात में टीम को सही दिशा दिखाने के हुनर ने उन्हें हर उम्र के फैंस का चहेता बना दिया है।

    थाला बन गए धोनी

    धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स IPL इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक बनी। टीम ने कई बार खिताब जीते और लगातार अच्छा प्रदर्शन और टीमवर्क के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। चेन्नई में उनकी लोकप्रियता बेमिसाल रही है। मैच के दौरान फैंस अक्सर स्टेडियम में "धोनी, धोनी" और "थाला" के नारे लगाते हुए देखे जाते हैं।

    खबरें और भी

    धोनी के करियर पर नजर

    धोनी का इंटरनेशनल करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने 2007 ICC टी20 वर्ल्ड T20, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वे तीनों बड़े ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान बने। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्‍ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्‍ट में उन्‍होंने 4876 रन, एकदिवसीय में 10773 रन, और टी20I 1617 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- माही और नंबर 7 का अनोखा संयोग: जर्सी से लेकर गाड़ियों के नंबर तक, कैसे एमएस धोनी के लिए 'सिकंदर' बना यह अंक

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni B'Day: एमएस धोनी के वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है नामुमकिन; बनानी पड़ेगी नई रिकॉर्डबुक