Vaibhav Suryavanshi की 44 रन की पारी ने जीता दिग्गजों का दिल, अश्विन-मांजरेकर ने जो कहा वो VIRAL
वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 22 गेंदों पर 44 रन बनाकर शानदार वापसी की। आमतौर पर छक्कों के लिए जाने जाने वाले वैभव ने इस पारी में एक भी छक् ...और पढ़ें

IND A vs AFG A 2026: Vaibhav Suryavanshi की पारी ने जीता दिग्गजों का दिल
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए की ओर से ट्राई नेशन ए सीरीज के दूसरे मैच में बनाए 44 रन
वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर अफगानिस्तान ए के खिलाफ बनाए 44 रन
वैभव सूर्यवंशी की 44 रन की पारी ने दिग्गजों का जीता दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ashwin Manjrekar on Vaibhav Suryavanshi: ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 में खराब शुरुआत के बाद वैभव सूर्यवंशी अपनी फॉर्म में वापस आ गए हैं। इंडिया ए की ओर से अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने दांबुला में 22 गेंदों पर 9 चौकों की मदद 44 रन की पारी खेली। 15 साल के वैभव की पारी की खास बात ये रही कि उनका अंदाज नया दिखा। 15 साल के युवा सेंसेशन को छक्कों का रन-मशीन जहां कहा जाता है, उन्होंने आज अपनी पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया।
उनकी इस बदलती हुई अप्रोज को देख दिग्गज काफी खुश हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सूर्यवंशी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि उसकी पारी सिर्फ ताकत का खेल नहीं थी, बल्कि टाइमिंग भी कमाल की थी।
Vaibhav Suryavanshi की पारी ने जीता दिग्गजों का दिल
दरअसल, आर अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी की 44 रन की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी पारी सिर्फ ताकत की नहीं थी, बल्कि टाइमिंग जबरदस्त थी, खासकर कवर ड्राइव पर। अश्विन ने X पर लिखा,
"आउट! लेकिन 21 गेंदों पर 44 रन की पारी पूरी तरह एंटरटेनिंग थी। कुछ बेहतरीन टाइमिंग वाले कवर ड्राइव देखने को मिले। हमने उसकी ताकत तो देखी है, पर आज की पारी ताकत से बिल्कुल अलग थी। ये लड़का कमाल का खिलाड़ी है।"
खबरें और भी
Out ! But 44(21) absolutely entertaining innings, punctuated with some well timed cover drives.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) June 11, 2026
We have seen his power, but today was anything but brute force.
He is some player this kid.🤩🤩 #vaibhavsuryavanshi #INDAvAFGA pic.twitter.com/Ul3plGh783
मांजरेकर ने वैभव की खूब की तारीफ
मांजरेकर ने भी वैभव की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि सूर्यवंशी की गेंद को टाइम करने की नेचुरल काबिलियत की सराहना की। मांजरेकर ने आगे कहा,
"इंडिया ए श्रीलंका में है, यहां पिच IPL जितनी फ्लैट नहीं है और ये T20 क्रिकेट भी नहीं है। तो मैं वैभव सूर्यवंशी को अलग हालात में बल्लेबाजी करते देख रहा हूं और मैं एक्साइटेड हूं! वो सिर्फ T20 का हिटर नहीं, वो वनडे में भी कमाल कर सकता है। खास टैलेंट है!"
India A is in SL, pitch not as flat as in the IPL & it’s not T20 cricket. So watching Vaibhav Suryavanshi in different batting conditions. And I am excited!
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 11, 2026
He is not just your T20 slogger. He can be a one day phenomenon too! Special talent!