Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा दिल भर आया...', इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद इमोशनल हुए वैभव; लिखा ये खास मैसेज
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। डेब्यू से पहले ही वह काफी चर्चा में थे। ...और पढ़ें
-1783236873214_m.webp)
Vaibhav Suryavanshi: इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद इमोशनल हुए वैभव; लिखा ये खास मैसेज
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
15 साल की उम्र में वैभव ने इंटरनेशनल डेब्यू कर बनाया रिकॉर्ड
वैभव की इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Instagram Story: जब से भारतीय टीम सफेद गेंद के दौरे के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुंची है, तब से टीम जहां भी गई, एक ही नाम चर्चा में रहा और वह है वैभव सूर्यवंशी। बेलफास्ट हो या डरहम... शुरुआत में एक भी मैच न खेलने के बावजूज वैभव लाइमलाइट में रहे।
मैनचेस्टर में आखिरकार वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक बेहद भावुक मैसेज लिखा, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वैभव ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास
दरअसल, आईपीएल 2026 (IPL) में अपने शानदार प्रदर्शन से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का हर किसी को इंतजार था। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मैच में वैभव को आखिरकार डेब्यू कैप मिली। अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वैभव 10 गेंदों पर 14 रन ही बना पाए, लेकिन उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस मैच में भारतीय टीम 4 विकेट से हार गई, लेकिन वैभव का डेब्यू इस समय सबसे चर्चित विषय बना हुआ है।
बता दें कि डेब्यू के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने मैच के बाद टीम इंडिया की जर्सी में अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा,
खबरें और भी
"आप सभी के मैसेज देखकर मेरा दिल भर आया है। हमेशा इतना प्यार देने और साथ निभाने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे अपने देश के लिए खेलने का मौका मिला, इसके लिए मैं सच में बहुत आभारी हूं। मैं जब भी मैदान पर उतरूंगा, अपनी टीम के लिए हमेशा अपना सबसे बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। हर चीज के लिए आप सभी का शुक्रिया।"
वैभव सूर्यवंशी
उनकी इस इमोशनल पोस्ट को फैंस ने काफी सराहा, जिन्होंने उन्हें इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
