Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi ने हर्षा भोगले से नहीं की बदतमीजी, कोहली को नहीं बताया मतलबी; वायरल वीडियो निकला 'FAKE'

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:10 PM (IST)

    आईपीएल 2026 के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ बदतमीजी करते दिखाया ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi की वायरल वीडियो निकला 'FAKE'

    Vaibhav Suryavanshi की वायरल वीडियो निकला 'FAKE'

    HighLights

    1. Vaibhav Suryavanshi ने हर्षा भोगले से नहीं की बदतमीजी

    2. वैभव और हर्षा भोगले के वायरल वीडियो को बताया फेक

    3. वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के लिए आईपीएल का 19वां सीजन रहेगा याद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Fake Video: 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूटी है। उन्होंने पूरे सीजन 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप हासिल की। 

    आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद वैभव का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी क्लिप में सूर्यवंशी को हर्षा भोगले को जवाब देते हुए काफी बदतमीज और घमंडी दिखाया गया। इस वीडियो पर अब कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सफाई दी है और उस वीडियो को फर्जी 'अपमानजनक' वीडियो बताया।

    Vaibhav Suryavanshi  की वायरल वीडियो निकला 'FAKE'

    दरअसल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस जमाने में डीपफेक वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया है। वैभव सूर्यवंशी की हर्षा भोगले से बातचीत की वीडियो भी ‘FAKE’ बताया जा रहा है। 

    वीडियो के मुताबिक मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले को उनसे ये सवाल पूछे हुए दिखाया गया कि क्या आप भी विराट कोहली की तरह क्रिकेट की दुनिया में एक किंग की तरह रोल करना चाहते हो? इस पर वैभव को जवाब देते हुए दिखाया गया कि मुझे विराट भैया पसंद हैं, मगर मुझे उनके रिकॉर्ड्स पसंद नहीं हैं। वो सबसे धीमी हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाते हैं और मुझे वो थोड़े मतलबी भी लगते हैं। मुझे बस उनकी तरह फैन फॉलोइंग चाहिए।

    वीडियो वायरल होने के बाद हर्षा ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने ऐसा सवाल पूछा था और न ही सूर्यवंशी ने ऐसा कोई जवाब दिया था।

    हर्षा ने X पर लिखा, "सोशल मीडिया पर मेरा और वैभव सूर्यवंशी का एक फर्जी डब किया हुआ क्लिप घूम रहा है। उसमें वैभव को बदतमीज और घमंडी दिखाया गया है। न तो वो सवाल पूछा गया था और न ही वैसा कोई जवाब था। ये क्रूर और शरारती हरकत है, खासकर एक छोटे बच्चे के साथ जिसने अपनी कुछ मुलाकातों में बहुत इज्जत दिखाई है।"

    बता दें कि IPL 2026 फाइनल के बाद सूर्यवंशी और कोहली के बीच बातचीत हुई थी। जहां किंग कोहली ने वैभव से हाथ मिलाकर उन्हें खास ‘गुरुमंत्र’ देते हुए देखा गया था। IPL के ऑफिशियल अकाउंट ने कोहली-वैभव का वीडियो शेयर किया था, जिसमें कोहली सूर्यवंशी से कहते सुनाई दे रहे हैं, "वेल प्लेड, यंग मैन"।

    खबरें और भी

    15 साल के सूर्यवंशी RCB के इस दिग्गज से हाथ जोड़कर मिले और पूरा सम्मान दिया था। कोहली ने सूर्यवंशी की खूब तारीफ की थी। ऐसे में वैभव की छवि खराब करने को लेकर वायरल हो रहे वीडियो का सच आखिरकार सामने आ ही गया।

    यह भी पढ़ें- सूर्यवंशी के निशाने पर सबसे ज्‍यादा रहे साकिब-सिराज: 4 गेंदबाजों के सामने फीका पड़ा वैभव

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की मुरीद हुईं मशहूर स्‍पोर्ट्स एंकर, बताया बिहार का असली PR एंबेसडर; धोनी का भी किया जिक्र