Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चाहता है पंजाब का ये गेंदबाज, IPL 2026 में इस बात पर कर रहा है फोकस

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:13 PM (IST)

    पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज ने कहा है कि आज के समय कई गेंदबाज 154-155 की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अच्छी खासी रफ्तार से गेंदबाजी ...और पढ़ें

    पंजाब के गेंदबाज की नजरें स्पीड पर

    पंजाब के गेंदबाज की नजरें स्पीड पर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, कोलकाता: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के साथ लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं। दो मैच में पांच विकेट लेकर वैशाख ने पिछले सत्र के पांच मैच में लिए गए चार विकेट के मुकाबले इस सत्र में कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

    उन्होंने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी जिसके बाद वह पंजाब किंग्स में शामिल हो गए। कर्नाटक के रहने वाले 29 वर्षीय वैशाख ने इस सत्र में अपनी 'वाइड यार्कर' और 'स्लो बाउंसर्स' से सभी को प्रभावित किया है।

    रफ्तार पर है फोकस

    उन्होंने सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध होने वाले मैच से पहले कहा कि मैं उतनी तेज गेंदबाजी नहीं करता हूं, जितनी तेज गेंदबाजी अन्य कर रहे हैं। आजकल लोग 154 या 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं, जबकि मैं 140, 143 या 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हूं। लेकिन हां, जहां तक मेरी बात है, मुझे चुनौतियां स्वीकार करना पसंद है। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस समय गेंदबाजी कर रहा हूं।

    टीम के लिए योगदान देना अहम

    वैशाख ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको पावरप्ले में तीन ओवर गेंदबाजी करनी है या डेथ ओवर में। जब तक मैं टीम के लिए अपना योगदान दे रहा हूं, तब तक सब ठीक है। वैशाख ने चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध पिछले मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे और सरफराज खान को आउट करके विपक्षी टीम को पांच विकेट पर 209 रन पर रोक दिया था जिसे उनकी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

    खबरें और भी

    पंजाब वैशाख का इस्तेमाल मैच के तीन चरणों में कर रही है और यह तेज गेंदबाज इस चुनौती का भरपूर आनंद ले रहा है। आज के दौर में जब हर चीज का वीडियो विश्लेषण उपलब्ध है तो वैशाख का मानना है कि अपनी गेंदबाजी के कौशल में लगातार सुधार करते रहने के अलावा सफलता पाने का कोई और रास्ता नहीं है।

    यह भी पढ़ें- SRH vs LSG: ऋषभ पंत के अर्धशतक से हैदराबाद हुई घर में पस्त, लखनऊ ने खोला जीत का खाता

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: करामाती 20वां ओवर करने के बाद छाए तुषार देशपांडे, IPL के दिग्‍गज ने बांधे तारीफों के पुल