"अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है", KKR के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली स्टंप माइक पर ये क्या बोल गए
IPL 2026 में 2 डक के बाद बुधवार रात विराट कोहली ने बल्ले से तबाही मचाई और 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। ...और पढ़ें
-1778761036509_m.webp)
विराट कोहली।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में 2 डक के बाद बुधवार रात विराट कोहली ने बल्ले से तबाही मचाई। रायुपर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ। बारिश के बाद विराट कोहली बरसे और उन्होंने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया। कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के भी ठोके। किंग कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वायरल हो गई बातचीत
मैच के दौरान विराट साथी प्लेयर मनीष पांडे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। उनकी यह बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई। अब यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोहली पांडे से कहते हैं कि वह रैंप और स्कूप जैसे शॉट खेलने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने मजाक में कहा कि अब वह भारतीय टीम में नहीं हैं। स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई बातचीत में कोहली ने पांडे से कहा, "देखो, अभी मारूंगा देख" और फिर रैंप शॉट का इशारा किया। उन्होंने कहा, " अब तो भारत के लिए थोड़ी ना खेलना है, अब तो हर शॉट लगेगा।"
. @Trend_VKohli pic.twitter.com/XP8Yoofmma
— 📂 (@Trend_VKMedia) May 14, 2026
2008 से खेल रहे आईपीएल
कोहली और पांडे पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं। दोनों ही प्लेयर 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा थे। दोनों आरसीबी और भारतीय टीम के लिए साथ में खेल चुके हैं। मैच के 18वें ओवर में पांडे ने बैकवर्ड पॉइंट पर एक शानदार कैच लेकर आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड को आउट कराया। इस कैच को देखकर विराट भी हैरान हो गए।
खबरें और भी
कोहली का बल्ला चल रहा
विराट कोहली अभी आईपीएल 2026 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 12 मैच की 12 पारियों में उन्होंने 484 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। वह 53.78 की औसत और 165.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली आईपीएल के 12 सीजन में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
आईपीएल सीजन में 400+ रन
- 12 सीजन- विराट कोहली
- 9 सीजन- डेविड वॉर्नर/सुरेश रैना
- 9 सीजन- शिखर धवन/रोहित शर्मा
- 8 सीजन- केएल राहुल
- 7 सीजन- शुभमन गिल
- 6 सीजन- एबी डिविलियर्स/श्रेयस अय्यर
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, रायुपर में शतक जड़कर रचे कई इतिहास