'विराट कोहली खेलेंगे वनडे वर्ल्ड कप-2027', कोच ने कर दिया साफ; रोहित शर्मा को लेकर भी दिया बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर संशय है। हालांकि, ...और पढ़ें

विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे वर्ल्ड कप?
HighLights
विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर संशय
कोहली के कोच ने दिया बड़ा बयान
अगले साल साउथ अफ्रीका में होना है वनडे वर्ल्ड कप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के कोच बने हैं तब से विराट कोहली के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर संशय है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि गंभीर वर्ल्ड कप के प्लान में कोहली और रोहित शर्मा को नहीं देखते हैं। हालांकि, कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि कोहली के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर किसी तरह का कोई संशय नहीं है।
कोहली ने हाल के समय में शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। फिर भी ये सवाल उठ रहा है कि क्या गंभीर उन्हें 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह देंगे या नहीं।
'इस पर बात नहीं होनी चाहिए'
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि कोहली ने जिस तरह की फॉर्म दिखाई है उसे देखने के बाद उनके अगले साल वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बात ही नहीं होनी चाहिए। राजकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको अपने आप देखना चाहिए कि वह क्या कर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में उन्होंने कितनी शानदार बल्लेबाजी की है और वह मैदान पर किस तरह से खेल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वह वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं इस पर अब बात नहीं होनी चाहिए।"
कोहली चेंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 12 मैचों में 76 की औसत से 760 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।
रोहित हैं मैच विनर
राजकुमार ने साथ ही कहा कि कोहली की तरह रोहित भी वनडे वर्ल्ड कप-2027 में खेलने के हकदार हैं। राजकुमार ने कहा कि रोहित एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर वह शानदार हैं। इसमें कोई शक नहीं हैं कि वह मैच विनर हैं। वह अपने दिन मैच विनर हैं।"
