Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाई पसली मत तोड़ देना', विराट कोहली की बीच स्टेज पर हुई हालत खराब, दर्द के मारे हुआ बुरा हाल, देखें Video

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 06:32 PM (GMT+05:30)

    ...और पढ़ें

    विराट कोहली का बीच स्टेज पर हुआ बुरा हाल

    विराट कोहली का बीच स्टेज पर हुआ बुरा हाल

    HighLights

    1. बीच स्टेज पर दर्द से कराह उठे विराट कोहली

    2. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने रांची पहुंचे विराट कोहली

    3. 30 नवंबर को खेला जाएगा पहला वनडे मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत करनी है। पहला मैच रांची में होना है और इसके लिए टीम इंडिया वहां पहुंच गई है जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट ने रांची रवाना होने से पहले मुंबई में एक इवेंट में भाग लिया और इसमें उनकी हालत खराब हो गई।

    दरअसल, इस इवेंट में कमेडियन सुनील ग्रोवर भी आए थे और स्टेज पर उन्होंने परफॉर्म भी किया था। ग्रोवर के परफॉर्मेंस ने विराट को काफी हंसाया और हंसते, हंसते उनकी हालत खराब हो गई। इस इवेंट के होस्ट गौरव कपूर थे।

    भाई पसली मत तोड़ देना

    सुनील ग्रोवर स्टेज पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव की नकल कर रहे थे। वह उन्हीं के गैटअप में आए थे और उन्हीं के अंदाज में बातें कर रहे थे। उनका परफॉर्मेंस इतना दमदार था कि जो भी वहां मौजूद था वो हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। विराट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। विराट अपनी सीट पर बैठे थे तभी हंसते-हंसते अचानक खड़े हो गए और अपनी पसलियां पकड़ने लगे। हंसते हुए उनकी पसलियों में दर्द होने लगा। तभी गौरव ने कहा, "भाई दो दिन में मैच खेलना है। रिब (पसली) मत तोड़ देना हंसा-हंसा कर।"

    धोनी के घर विराट

    विराट कोहली और बाकी पूरी टीम रांची में पहुंच गई है। गुरुवार रात को टीम इंडिया के खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के घर पहुंचे। कोहली के धोनी के घर जाने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है। डिनर के बाद धोनी खुद अपनी कार से कोहली को होटल छोड़ने पहुंचे थे। पंत भी धोनी के घर जाते हुए देखे गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अरे भाई ये तो हमारा दोस्‍त है, ये तो हमारा देखभाल करा है', रांची एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा का मस्‍तमौला वीडियो

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: रो-को ने अभ्यास में दिखाया पावर, तिलक और ऋतुराज ने भी बहाए पसीने