'मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर', अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का छलका दर्द
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उनके संन्यास पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई है। कोहली रहाणे के संन्यास ...और पढ़ें

अजिंक्य रहाणे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर उनके सबसे अच्छे दोस्त विराट कोहली भावुक हो गए हैं। कोहली ने रहाणे के संन्यास लेने के बाद भावुक पोस्ट किया और रहाणे को अपना पसंदीदा बैटिंग पार्टनर बताया। रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और इसके बाद अब उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।
रहाणे के रिटायरमेंट पर उनके कई साथी खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी। हालांकि, कोहली की प्रतिक्रिया खास थी। अजिंक्य ने अपने करियर की पीक क्रिकेट विराट के साथ खेली। दोनों ने भारत को टेस्ट मैचों में कई यादगार जीत दिलाई। रहाणे विदेशी पिचों के बादशाह थे और उन्होंने भारत के बाहर टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।
अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर भावुक हुए विराट कोहली
रहाणे के संन्यास पर कोहली ने एक्स पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, "जिंक्स आपके शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई दोस्त। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया और आपको इस पर गर्व होना चाहिए। स्लिप में सबसे सेफ जोड़ी और मेरे सबसे पसंदीदा टेस्ट बैटिंग पार्टनर। तुम्हारे अच्छे की दुआ करता हूं। भगवान तुम्हारा भला करे।"
संन्यास लेते समय भावुक हुए रहाणे
रहाणे ने जब संन्यास लेने का एलान किया तो वे भावुक दिखे। उन्होंने कहा, जिंदगी की यही सच्चाई है कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। जब सही समय आता है, तो उसका सम्मान करना होता है और आपको आगे बढ़ना होगा। अपनी बल्लेबाजी में मैंने हमेशा ही टाइमिंग पर भरोसा किया है। मैंने इसके महत्व को समझा है। मुझे लगा कि अब क्रिकेट से संन्यास करने का सही समय है।"
खबरें और भी
रहाणे का इंटरनेशनल करियर
रहाणे के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने खासकर टेस्ट मैचों में भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले। 90 वनडे मैचों में उनके नाम 2962 रन दर्ज हैं। 38 वर्षीय ने 20 टी20 मैचों में 375 रन बनाए। उन्होंने भारत की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी भी की है।
Jinks, congratulations on a great career, buddy. You’ve done wonders for Indian cricket, and you can be very proud of your journey. The safest pair of hands in the slips and my favourite Test batting partner. Wishing you well always. God bless. 🤝🇮🇳@ajinkyarahane88 pic.twitter.com/bHGaas41gO
— Virat Kohli (@imVkohli) July 30, 2026