Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सभी की इज्जत करो, ईमानदार रहो', विराट कोहली ने बच्चों को दिया जीवन सुधारने का ज्ञान, बताया अपना अनुभव

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 03:45 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली पब्लिक स्कूल का दौरा किया और वहां क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान कोहली ने बच्चों ...और पढ़ें

    HighLights

    1. विराट कोहली ने किया डीपीएस स्कूल का दौरा

    2. विराट कोहली ने बच्चों से शेयर किया अपना अनुभव

    3. इस समय आईपीएल-2026 में खेल रहे हैं कोहली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली ने राष्ट्रीय राजधानी के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बच्चों से मुलाकात की और उन्हें अपना अनुभव बताते हुए जीवन में आगे बढ़ने, सपने पूरे करने की सीख दी। कोहली ने यहां क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया और इसी दौरान संबोधन में बच्चों को जिंदगी में कुछ करने गुजरने का रास्ता भी बताया।

    कोहली इस समय आईपीएल-2026 में खेल रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। इस मैच के दौरान कोहली ने टी20 में अपने 9000 रन पूरे किए हैं।

    बताया अपना अनुभव

    बच्चों को संबोधित करते हुए कोहली ने अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बना लिया था। कोहली ने बताया, "मुझे यहां बुलाने के लिए शुक्रिया। मैं स्कूल में बोलने की आदी नहीं हूं इसलिए ये मेरे लिए थोड़ा अजीब होने वाला है क्योंकि मैं काफी पहले ही स्कूल सेट अप से दूर चला गया था जिसका कारण क्रिकेट था और मैं इसी बारे में बात करने वाला हूं।"

    उन्होंने कहा, "आप बच्चे इस समय जिस दौर में हैं और जिस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं उसका हिस्सा मैं भी रह चुका हूं। मैं सिर्फ अपना अनुभव बता सकता हूं कि कैसे मेरे शुरुआती जीवन में मेरा फोकस और मेरी प्राथमिकता बदल गई थी।"

    सभी का सम्मान करो

    इस दौरान कोहली ने कहा कि बच्चों को अपने आस-पास के सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं बस ये कहना चाहता हूं कि स्कूल ऐसी जगह है जहां आप सीखने आते हैं, आगे बढ़ने आते हैं और आप बेहतर इंसान बनते हैं। पहले आपके पास जो वातावरण है उसका सम्मान कीजिए, आपके टीचर्स, जो लोग आपको सिखा रहे हैं उनका सम्मान कीजिए। वह आपको अपने जीवन का हिस्सा दे रहे हैं। उन लोगों को वो सम्मान, वो फोकस और प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिसके वो हकदार हैं।"

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में ही खेल को चुन लिया था। मैं बहुत आश्वस्त था कि मैं क्रिकेट में ही अपना करियर बनाऊंगा। मुझे अपने आप से, अपने परिवार से और अपने टीचर्स को ये बताना था कि मैं ये बनना चाहता हूं।"

    उन्होंने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि आपको अपने सपनो से ईमानदार रहने की जरूरत है। कोहली ने कहा, "अपने सपने और आप जो करना चाहते हो उसके प्रति ईमानदार रहिए और उस सपने का पीछा कीजिए। तभी आप जान पाएंगे कि आप 100 प्रतिशत ईमानदार हैं या नहीं।"

    यह भी पढ़ें- 'किसी और को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए…', IPL मैच लंबा चलने पर Sunil Gavaskar आग बबूला

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Playoffs: किसकी जगह पक्की, कौन होगा बाहर? 2 टीमों का खेल खत्म! देखें पूरा गणित