विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्यकुमार यादव की ये 'आदत' भारत के लिए चिंता की बात, कहीं हाथ से फिसल न जाए एशिया कप का खिताब

Published: Mon, 08 Sep 2025 04:48 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने टीम इंडिया की टी20 टीम के कप्तान सर्यकुमार यादव की बैटिंग ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर पूर्व कप्तान ने कही बड़ी बात
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर पूर्व कप्तान ने कही बड़ी बात

HighLights

  1. सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर पूर्व बल्लेबाज ने उठाए सवाल
  2. एशिया कप में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार
  3. सूर्यकुमार यादव को कहा जाता है मिस्टर 360 डिग्री

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम पहली बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप खेलने वाली है। पिछले साल रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद सूर्यकुमार को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, कप्तानी संभालने के बाद सूर्यकुमार की एक आदत टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है। भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने टीम इंडिया को आगाह किया है कि अगर कप्तान की आदत नहीं सुधरी तो भारत को खिताब से हाथ धोना पड़ सकता है।

सूर्यकुमार टी20 के दिग्गज बल्लेबाज माने जाते हैं। एबी डिविलियर्स के बाद उनको भी मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज कहा जाता है। यानी ऐसा बल्लेबाज जो मैदान के हर कोने में गेंद को पहुंचाने का दम रखता है। सूर्यकुमार का बल्ला अगर चला तो फिर गेंदबाजों की शामत आ जाती है। हालांकि, जब से वह टीम के कप्तान बने हैं उनकी फॉर्म पर असर पड़ा है। इसी बात को लेकर जाफर ने चिंता जताई है।

रन न बनाना चिंता की बात

कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार ने 14 पारियों में 18.42 की औसत से 258 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सूर्यकुमार की कप्तानी करने वाले जाफर ने कहा है कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने शॉट्स पर काम तो किया है, लेकिन उनका रन न बनाना चिंता की बात है।

जाफर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "भारत की कप्तानी करते हुए उनके आंकड़े गिरे हैं। उनका रन न बनाना चिंता की बात है। पिछले कुछ इंटरनेशनल मैच जो उन्होंने खेले हैं उनमें वह आम तौर पर लेग साइड में रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनका शॉट सेलेक्शन सही नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने खेल पर काम किया है जो हमने देखा है। आईपीएल में वह काफी अलग तरह के बल्लेबाज लग रहे थे।"

जाफर ने कहा, "वह ऑफसाइड पर भी अच्छे से बल्लेबाजी कर रहे थे। जब सूर्यकुमार मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेलें तो गेंदबाज कुछ ज्यादा नहीं कर सकता। वह काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं। वह गेंदबाजों को कोई मौका नहीं देते। उन्होंने आईपीएल में अच्छा किया था और उम्मीद है कि वह इसे जारी रखेंगे।"

कप्तानी पर नहीं है खतरा

शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। उनको ये जिम्मेदारी मिलने के बाद सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा भी बताया जा रहा। जाफर का मानना अलग है। उनका कहना है कि हर टूर और हर सीरीज में उप-कप्तान होता है तो इससे कप्तानी पर खतरा नहीं होता है।

जाफर ने कहा, "हर टूर, हर सीरीज में आपके पास उप-कप्तान होता है। इसका ये मतलब नहीं है कि कप्तानी पर खतरा है। सेलेक्टर्स ने साफ कर दिया है कि बुमराह हर सीरीज में नहीं खेल सकते। इसलिए वह बाहर हैं। हार्दिक? उनकी तरफ वह देख नहीं रहे हैं। इसके बाद शुभमन बचते हैं और श्रेयस, जब वह वापसी करें तब।"

यह भी पढ़ें- Sanju Samson को किस नंबर पर मिले मौका, कितने स्पिनर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम? रवि शास्त्री ने दिए जवाब

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी आमने-सामने आए, एक-दूसरे की तैयारियों को परखा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।