Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 में सूर्यकुमार यादव के बजाय इस खिलाड़ी को चुनना सही होगा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावा

    By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 04:43 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने आगामी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 को लेकर एक अहम सुझाव दिया है। जाफर ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव के बजाय इस युवा ख ...और पढ़ें

    वसीम जाफर अपनी टीम में सूर्यकुमार यादव को नहीं रखना चाहते हैं
    वसीम जाफर अपनी टीम में सूर्यकुमार यादव को नहीं रखना चाहते हैं

    HighLights

    1. वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए 5 सितंबर को हो सकती है भारतीय टीम की घोषणा
    2. वसीम जाफर चाहते हैं कि वर्ल्‍ड कप के लिए तिलक वर्मा को मौका मिलना चाहिए
    3. जाफर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को बाहर किया जा सकता है

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि आगामी वनडे वर्ल्‍ड कप में सूर्यकुमार यादव की बजाय तिलक वर्मा को जगह दी जाना चाहिए। जाफर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को वनडे प्रारूप में जितने मौके मिले, उसमें वो खुद को साबित नहीं कर सके।

    भारतीय टीम के संभावित वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड के बारे में बात करते हुए जाफर ने कहा कि एशिया कप 2023 के लिए चुने गए खिलाड़‍ियों में से 15 लोगों को मौका मिलना तय है। जाफर ने दो बदलाव बताते हुए कहा कि प्रसिद्ध कृष्‍णा और सूर्यकुमार यादव को बाहर किया जा सकता है।

    वसीम जाफर ने क्‍या कहा

    मैं संभवत: प्रसिद्ध कृष्‍णा को बाहर करूंगा। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव में मुश्किल पसंद होगी। मैं तिलक वर्मा को रखूंगा भले ही उन्‍होंने भारत के लिए एक भी वनडे नहीं खेला हो। मगर यह देखते हुए कि वो कैसे बल्‍लेबाजी करते हैं और अपना खेल खेलते हैं, मेरे ख्‍याल से वो वनडे क्रिकेट में ज्‍यादा बेहतर नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव ने काफी भरोसा दिखाया, लेकिन कई मौके मिलने के बावजूद वनडे क्रिकेट में खुद को साबित नहीं कर सके।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि भारतीय टीम को लेकर कुछ चिंताएं हैं, लेकिन उनका मानना है कि टीम ठीक रहेगी।

    एकमात्र चिंता है ये

    एकमात्र चिंता है कि जसप्रीत बुमराह अपने कोटे के 10 ओवर डाल पाएंगे या नहीं। हमें यह अब तक देखने को नहीं मिल पाया है। मगर मुझे उम्‍मीद है कि वो ठीक हैं क्‍योंकि उन्‍होंने आयरलैंड में सभी मुकाबले खले। केएल राहुल ने अब तक नहीं खेला है, लेकिन मुझे उम्‍मीद है कि वो एक बार फिटनेस टेस्‍ट पास कर लेंगे तो ठीक रहेंगे। वो खेल पाएंगे या नहीं। यह देखने को मिल जाएगा।