Vaibhav Suryavanshi अगले सीजन में Mumbai Indians के लिए खेलेंगे? पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पोस्ट ने मचाई सनसनी
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। पूर्व क्रिकेटर जतिन परांजपे ...और पढ़ें

क्या Vaibhav Suryavanshi बनेंगे MI का हिस्सा?
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद पर बनाए 39 रन
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एमआई को 27 रन से दी मात
क्या वैभव सूर्यवंशी एमआई का बनेंगे हिस्सा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi IPL। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट जगत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 13वें मैच में जिस तरह से वैभव ने बल्ले से खेल दिखाया, उसके बाद हर कोई उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसने इन अटकलों को हवा दी है कि क्या ये युवा खिलाड़ी फ्यूचर में एमआई की जर्सी में नजर आएगा।
क्या Vaibhav Suryavanshi बनेंगे MI का हिस्सा?
Vaibhav Suryavanshi will play against his future team tonight.
— Jatin Paranjape (@jats72) April 7, 2026
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से ठीक पहले जतिन परांजपे ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी आज रात अपनी भविष्य की टीम के खिलाफ खेलेंगे।" उनके इस बयान ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस ये कयास लगाने लगे है कि क्या मुंबई इंडियंस की नजरें इस 'वंडर किड' पर बनी हुई है?
क्यों मुंबई इंडियंस से वैभव का नाम जोड़ा जा रहा?
मुंबई इंडियंस को आईपीएल की ऐसी 'टैलेंट फैक्ट्री' माना जाता है जो युवाओं को तराशने में माहिर है। आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह हो हार्दिक पांड्या हो या फिर सूर्या-तिलक जैसे खिलाड़ियों को सुपरस्टार बनाया है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि वैभव जिस तरह से निडर बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि वह एमआई की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एकदम फिट हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वह एमआई की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एकदम फिट हैं।
वैभव का आईपीएल करियर
वैभव सूर्यवंशी को साल 2024 में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस युवा ने आईपीएल 2025 में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया था। 15 साल के युवा सेंचुरिन ने जीटी के खिलाफ 38 गेंद पर 101 रन की पारी खेली थी और वो टी20 क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर बने। 35 गेंद पर शतक जड़कर वो आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बैटर बने। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में 7 मैच खेलते हुए 252 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 206 का रहा, लेकिन जिन्हें उनकी फॉर्म को लेकर शक था, उन्हें वैभव ने बल्ले से करारा जवाब दे दिया है।
आईपीएल 2026 में अभी तक 3 मैच खेलते हुए उन्होंने 248 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बना लिए हैं। सीएसके के खिलाफ 17 गेंद पर 52 रन, जीटी के खिलाफ 31 रन और एमआई के खिलाफ 39 रन की पारी खेली है और आरआर की टीम अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई है।