Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023: 'Aishwarya Rai' का नाम लेकर पाकिस्‍तान टीम की जमकर आलोचना की, यूजर्स ने पूर्व ऑलराउंडर की बजा दी बैंड

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 12:39 PM (IST)

    Abdul Razzaq on Aishwarya Rai आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का सफर खत्म हो चुका है। विश्व कप 2023 के लीग चरण से ही बाहर होने के बाद हर ...और पढ़ें

    Abdul Razzaq ने Aishwarya Rai का उदाहरण देकर पाकिस्तान टीम की जमकर की आलोचना
    Abdul Razzaq ने Aishwarya Rai का उदाहरण देकर पाकिस्तान टीम की जमकर की आलोचना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abdul Razzaq on Aishwarya Rai: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का सफर खत्म हो चुका है। विश्व कप 2023 के लीग चरण से ही बाहर होने के बाद हर जगह बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है।

    इस कड़ी में एक शो के दौरान पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भी पाकिस्तान टीम और पीसीबी को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद हर कोई उनसे नाराज है।

    अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने पीसीबी की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से की और फैंस अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर फटकार लगा रहे हैं।

    Abdul Razzaq ने Aishwarya Rai का उदाहरण देकर पाकिस्तान टीम की जमकर की आलोचना

    दरअसल, अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने पाकिस्तान टीम के परफॉर्मेंस को लेकर एक शो में ऐसी टिप्पणी दी, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का भी जिक्र किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं यहां पीसीबी के इरादे के बारे में बात कर रहा हूं।

    जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान के इरादे अच्छे हैं। मैंने उनसे आत्मविश्नास और साहस सीखा और अल्लाह का शुक्र है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका।

    यह भी पढ़ें:

    IND vs NZ: 'मैं चाहता हूं वो सेंचुरी...', WC Semi Final मैच से पहले कप्तान Rohit Sharma के बचपन के कोच ने बताई अपनी इच्छा

    उन्होंने साथ ही पीसीबी (PCB) के इरादों की आलोचना करते हुए ऐश्वर्या राय का उदाहरण दिया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को उनकी यह टिप्पणी पसंद नहीं आई और उन पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

    रज्जाक ने कहा कि अगर आपकी सोच है कि मैं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से शादी करूंगा और फिर नेक-गुणवान बच्चा पैदा हो, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता, इसलिए आपको पहले अपनी नियत ठीक करनी होगी।

    इस दौरान शाहिद अफरीदी समेत बाकी प्लेयर्स उनकी इस टिप्पणी के बाद हंसने लगे।

    अगर बात करें पाकिस्तान टीम के विश्व कप 2023 के लीग मैचों के परफॉर्मेंस की तो कुल 9 मैचों में से पाकिस्तान को 4 मैचों में जीत मिली, जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी