Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैंने कुछ भी नहीं सुना...' Virat Kohli की वीडियो कॉल पर Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, बताई यह वजह

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 04:16 PM (GMT+05:30)

    आरसीबी की जीत के विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश लिखा। इतना ही नहीं वीडियो कॉल करके टीम को बधाई दी। हालांकि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस ...और पढ़ें

    स्मृति मंधाना को विराट कोहली ने वीडियो कॉल करके दी बधाई।
    स्मृति मंधाना को विराट कोहली ने वीडियो कॉल करके दी बधाई।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार की रात RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL की ट्रॉफी जीती। इस जीत के बाद विराट कोहली ने स्मृति मंधाना को वीडियो कॉल पर जीत की बधाई। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने खुलासा किया है कि विराट ने क्या कहा उन्होंने कुछ भी नहीं सुना, क्योंकि स्टेडियम में बहुत ज्यादा शोर था।

    महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में रविवार को आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाकर सिमट गई थी। इसके जवाब में आरसीबी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिस पेरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट लिए।

    फोटो-एपी

    Virat Kohli ने वीडियो कॉल पर दी थी बधाई

    आरसीबी की जीत के विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश लिखा। इतना ही नहीं वीडियो कॉल करके टीम को बधाई दी। हालांकि, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था क्योंकि स्टेडियम में बहुत ज्यादा शोर था। इसकी वजह से कोहली ने क्या कहा उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया। मंधाना ने यह भी पुष्टि की कि वह बेंगलुरु में संभवतः 19 मार्च को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में कोहली से मुलाकात करेंगी।

    यह भी पढे़ं- WPL Final: RCB ने खत्म किया 16 साल का सूखा, DC को 8 विकेट से हराकर WPL 2024 का खिताब जीता

    'शोर की वजह से कुछ नहीं सुनाई दिया'

    मंधाना ने कहा, मैंने कुछ भी नहीं सुना जो वह कह रहे थे। शोर बहुत तेज था, वह बस थम्स अप जैसा था और मैंने सिर्फ थम्स अप किया, मैं उनसे मिलूंगी। वह खुश लग रहे थे। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। मुझे याद है कि वह पिछले साल आए थे और एक छोटी सी मुलाकात में मेरी व्यक्तिगत रूप से और पूरी टीम की मदद की थी। वह फ्रेंचाइजी के साथ पिछले 15 सालों से जुड़े हुए हैं, उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।

    यह भी पढ़ें- RCB पर हुई पैसों की बारिश, इनके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप; यहां देखें WPL 2024 प्राइज मनी की पूरी लिस्ट

    खबरें और भी