युवराज सिंह ने MS Dhoni और कपिल देव से मांगी माफी, पिता योगराज के बयानों पर भी खुलकर बोले
टी20 विश्व कप 2007 और 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे युवराज सिंह ने कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगी है। ...और पढ़ें

युवराज सिंह ने MS Dhoni और कपिल देव से मांगी माफी
HighLights
पिता योगराज के बयानों पर पहली बार खुलकर बोले युवराज सिंह
युवराज सिंह ने धोनी और कपिल देव से मांगी माफी
धोनी पर युवराज के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Yuvraj Singh Statement। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव पर समय-समय पर की गई टिप्पणियों पर माफी मांगी है।
यह पहली बार है जब युवराज सिंह ने अपने पिता के बयानों पर खुलकर बात की है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह लंबे समय से धोनी पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने युवराज को टीम से बाहर कर दिया था। योगराज ने अपने करियर के समय कपिल देव की भूमिका को लेकर भी काफी बयानबाजी की है। हालांकि युवराज ने इन मामलों पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की।
युवराज सिंह ने धोनी और कपिल देव से मांगी माफी
एक पॉडकास्ट में युवराज सिंह (Yuvraj Singh Apologise MS Dhoni Kapil Dev) यह कहते दिख रहे हैं कि मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने डैड (योगराज) से कहा था कि यह बयानबाजी ठीक नहीं हैं। इस पॉडकास्ट में युवराज सिंह विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत से क्रिकेट के मुद्दों पर चर्चा भी करते नजर आएंगे।
युवराज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व अपने नाम किया था। हर क्रिकेटर को बचपन से ही खेलना चाहिए।
विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि क्रिकेटरों को अपने मुख्य पेशे के तनाव से निपटने के लिए कम उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर देना चाहिए। युवराज क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते हैं।
खबरें और भी
उन्हें दूसरे 'इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल)' का ब्रांड दूत बनाया गया है। युवराज ने आईजीपीएल की 10 फ्रेंचाइजी के अनावरण के मौके पर कहा कि क्रिकेटरों को क्रिकेट के साथ-साथ गोल्फ भी खेलना चाहिए। मुझे भी पहले गोल्फ खेलना चाहिए था, जिससे मुझे क्रिकेट में मदद मिलती। गोल्फ वास्तव में आपको तनाव से मुक्ति दिलाता है। आईजीपीएल का कार्यक्रम अभी तय होना बाकी है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर विदेशी क्रिकेटर, खासकर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी बचपन से ही गोल्फ खेलते हैं।