Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 में इस खिलाड़ी को शामिल नहीं करना टीम इंडिया की बड़ी भूल, Yuvraj Singh का बड़ा दावा

    By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 06:37 PM (IST)

    वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए गुरुवार को निर्णायक 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। अक्षर पटेल चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए और उनकी जगह ...और पढ़ें

    युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल को जगह नहीं देने पर निराशा जाहिर की
    युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल को जगह नहीं देने पर निराशा जाहिर की

    HighLights

    1. युवराज सिंह ने वर्ल्‍ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्‍यीय टीम पर अपनी राय दी
    2. युवराज ने कहा कि युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं करना भारतीय टीम की भूल हो सकती है
    3. भारतीय टीम ने 15 सदस्‍यीय टीम में एक बदलाव करते हुए अक्षर पटेल की जगह अश्विन को शामिल किया

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि वनडे वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में युजवेंद्र चहल को नहीं चुने जाने से उन्‍हें हैरानी हुई। युवी का मानना है कि भारतीय टीम के लिए युजवेंद्र चहल लेग स्पिनर के रूप में बेहतर विकल्‍प रहते।

    याद दिला दें कि 5 सितंबर को जब 15 सदस्‍यीय प्राथमिकी भारतीय टीम का एलान हुआ, तब युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज किया गया था। फिर बुधवार को अक्षर पटेल बाहर हुए क्‍योंकि वो चोटिल हैं और उनकी जगह टीम प्रबंधन ने रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया।

    यह भी पढ़ें: 'अखबार पढ़ना और टीवी देखना बंद...' युवराज ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान दी गई सचिन की सलाह का किया खुलासा

    युवराज सिंह ने क्‍या कहा

    2011 वर्ल्‍ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने कहा कि भारतीय टीम संतुलित है। हालांकि, उन्‍होंने जोर देकर कहा कि भारतीय परिस्थितियों में चहल जैसे लेग स्पिनर की जरुरत पड़ती।

    हमारी टीम का संतुलन अच्‍छा है। मुझे लगता है कि युजवेंद्र चहल को टीम में होना चाहिए था, क्‍योंकि भारत में वर्ल्‍ड कप होना है। यहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। अन्‍यथा, मुझे लगताहै कि यह बहुत संतुलित टीम है।

    शानदार फॉर्म में भारत

    बता दें कि रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में हैं। भारत को वर्ल्‍ड कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम ने हाल ही में आठवीं बार एशिया कप खिताब जीता। इसके बाद उसने ऑस्‍ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी।

    खबरें और भी

    मैच विनर हैं युजवेंद्र चहल

    युवराज सिंह ने चहल को शामिल नहीं करने पर निराशा व्‍यक्‍त की। युवी ने कहा कि युजवेंद्र चहल ऐसे गेंदबाज हैं जो अपनी टीम को मैच जिताकर दे सकते हैं।

    यह थोड़ा हैरानीभरा फैसला लगा। मैंने बताया कि युजवेंद्र चहल लेग स्पिनर के रूप में बेहतर विकल्‍प होते। वो ऐ गेंदबाज हैं, जो आपको मैच जिताकर दे सकते हैं। मेरे ख्‍याल से वॉशिंगटन सुंदर युवा हैं और बल्‍लेबाजी भी कर सकते हैं। मगर कप्‍तान और कोच को अंत में सर्वश्रेष्‍ठ फॉर्म देखना चाहिए।

    क्रिकेट जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें