India Playing XI T20 World Cup: ईशान ड्रॉप, संजू को मौका... युजवेंद्र चहल की पसंदीदा प्लेइंग-11 ने चौंकाया
Yuzvendra Chahal Picks his best India Playing 11: युजवेंद्र चहल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने ईशान किशन और ...और पढ़ें

Yuzvendra Chahal की पसंदीदा India Playing 11 T20 World Cup
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yuzvendra Chahal Picks India Playing 11: पाकिस्तान के इंडिया मैच बॉयकॉट फैसले के बीच फैंस को इंतजार है 7 फरवरी का, जिस दिन से वर्ल्ड कप का आगाज होगा और भारतीय टीम अपना ओपनिंग मैच यूएसए के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया अपना टाइटल डिफेंड करने टूर्नामेंट में उतरेगी, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप-ए का हिस्सा है।
इस मैच से पहले टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है। उनकी प्लेइंग-11 में ओपनर ईशान किशन को जगह नहीं मिली है, जबकि विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन, जो लगातार आलोचनाओं से घिरे हुए हैं, उनको मौका दिया है।
अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर कौन?
स्टार स्पोर्ट्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से 4 दिन पहले युजवेंद्र चहल अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11 बता रहे हैं। चहल ने कहा, अभिषेक शर्मा, संजू, तीन नंबर आएंगे तिलक, उसके बाद सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर, वरुण, अर्शदीप और बुमराह।
चहल ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर चुना है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में संजू को पांच मैच में मौके मिले थे, लेकिन वो बल्ले से हर मैच में फ्लॉप साबित हुए, जबकि ईशान किशन ने अपने शानदार खेल से हर किसी का ध्यान खींचा और कुल 215 रन बनाए और ये चर्चा काफी तेजी से होने लगी है कि ईशान किशन तो टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत की प्लेइंग-11 में लगभग अपनी जगह कंफर्म कर चुके हैं।
खबरें और भी
कुलदीप यादव को भी नहीं चुना
चहल ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को भी नहीं चुना। कुलदीप ने 53 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए कुल 94 विकेट लिए हैं। चहल ने इकलौते स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती को जगह दी है।
Yuzvendra Chahal की पसंदीदा India Playing 11 T20 World Cup
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन,तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर, वरुण, अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह।
T20 World Cup के लिए इंडिया स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।