Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू से पहले पत्नी ने बढ़ाया Chahal का हौसला, सोशल मीडिया पर पोस्ट ने फैलाई सनसनी

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 11:19 PM (IST)

    चहल इंग्लिश काउंटी टीम केंट के लिए अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। चहल केंट के साथ तीन काउंटी चैंपियनशिप तीन मैच खेलेंगे। ऐसे में चहल की पत्नी धनश्री वर् ...और पढ़ें

    काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू से पहले पत्नी ने बढ़ाया चहल का हौसला।
    काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू से पहले पत्नी ने बढ़ाया चहल का हौसला।

    HighLights

    1. अब चहल इंग्लिश काउंटी टीम केंट के लिए अपना डेब्यू करने जा रहे हैं
    2. चहल केंट के साथ तीन काउंटी चैंपियनशिप तीन मैच खेलेंगे
    3. काउंटी चैम्पियनशिप में डेब्यू से पहले Chahal की पत्नी ने शेयर किया खास पोस्ट

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Yuzvendra Chahal wife Dhanashree Verma Instagram story: भारत ने हालही में विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल को जगह नहीं दी। ऐसे में अब चहल इंग्लिश काउंटी टीम केंट के लिए अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। चहल केंट के साथ तीन काउंटी चैंपियनशिप तीन मैच खेलेंगे।

    चहल की पत्नी का पोस्ट-

    चहल नॉटिंघमशायर और लंकाशायर के खिलाफ केंट के बाकी घरेलू मैचों के साथ-साथ समरसेट के खिलाफ बाहरी मैच में टीम का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने पति के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मैसेज शेयर किया है। धनश्री Yuzvendra Chahal Wife ने लिखा कि "हमेशा आप पर बहुत गर्व है। आप हमारे लीजेंड हैं। आइए कुछ और जादू दिखाइए"।

    चहल को शामिल न करने पर हुआ विवाद-

    इस बीच चहल को वर्ल्ड कप टीम में शामिल न करने पर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हो रहा है। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी चहल को टीम में शामिल न करने पर सेलेक्टर्स की आलोचना की है। बता दें कि इस साल जून-जुलाई में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी भारतीय सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद इंग्लिश काउंटी टीम केंट के लिए अपना डेब्यू किया था।

    ये भी पढ़ें:- भारत की World Cup टीम को लेकर Shoaib Akhtar भी सेलेक्टर्स पर भड़के, इन खिलाड़ियों को बाहर करने पर जताई हेरानी

    दूसरे भारतीय गेंदबाज बनेंगे चहल-

    ऐसे में अब चहल Yuzvendra Chahal ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बनने जा रहे हैं। चहल ने क्लब के लिए खेलने से पहले एक बयान में कहा कि "इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलना मेरे लिए एक रोमांचक चुनौती है और मैं इसका बहुत इंतजार कर रहा हूं।"

    खबरें और भी

    क्या बोले कोच पॉल-

    इस बीच केंट के मुख्य कोच पॉल डाउटन ने कहा कि "सीजन के आखिरी तीन चैंपियनशिप मैचों में युजवेंद्र की गुणवत्ता जैसे स्पिनर के शामिल होने पर हमें खुशी हो रही है मैट पार्किंसन अगले साल तक टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे और हामी कादरी चोट के कारण बाहर हैं तो चहल अंग्रेजी परिस्थितियों में खेलने के लिए उत्सुक हैं और वह हमारी टीम में अहम टैलेंट और अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आएंगे।

    "