Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ लगी इन 4 खिलाड़‍ियों की किस्‍मत! भाग्‍य से मिल गया टीम इंडिया में मौका

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 04:31 PM (GMT+05:30)

    बीसीसीआई ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। ऐसे में रोहित और विराट लगभग 1 साल बाद टी20 में वापसी ...और पढ़ें

    ऐसे में रोहित और विराट को लगभग 1 साल बाद सेलेक्टर्स ने टी20 टीम में जगह दी है। फोटो- एक
    ऐसे में रोहित और विराट को लगभग 1 साल बाद सेलेक्टर्स ने टी20 टीम में जगह दी है। फोटो- एक

    HighLights

    1. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए खिलाड़ियों की घोषणा हो गई है
    2. ऐसे में रोहित और विराट को लगभग 1 साल बाद सेलेक्टर्स ने टी20 टीम में जगह दी है
    3. ऐसे में अब कुछ खिलाड़ी लकी रहे, जिन्हे टी20 में टीम से बुलावा आ गया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs AFG T20I series: बीसीसीआई ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। ऐसे में रोहित और विराट लगभग 1 साल से अधिक समय के बाद टी20 में वापसी कर रहे हैं।

    लकी रहे ये खिलाड़ी-

    जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अब टीम की कमान रोहित के हाथों में होने की संभावना बढ़ गई। ऐसे में टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ी लकी रहे, जिन्हें टीम में जगह दी गई। आइए देखते हैं ऐसे कौन से तीन खिलाड़ी हैं-

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा Rohit Sharma ने साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें बल्लेबाज ही नही बल्कि कप्तानी भी दी गई है, जो काफी खास है। रोहित ने इस दौरान सिर्फ आईपीएल में कप्तानी की है। अब इस बीच रोहित की वापसी पर सबकी निगाहें रहेंगी। 

    ये भी पढ़ें:- AFG के खिलाफ T20I में जय-वीरू की जोड़ी करेगी Team India में वापसी, SA दिग्गज ने BCCI के फैसले का किया स्वागत, IPL की जमकर की तारीफ

    शिवम दुबे

    आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे को अब बीसीसीआई की ओर से बुलावा आया है। दुबे को उछाल वाली पिच पर खराब प्रदर्शन के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में जगह नहीं दी गई। अब दुबे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं ये देखना बेहद खास होगा, लेकिन स्क्वाड में उन्हें जगह मिलना अहम है।

    खबरें और भी

    मुकेश कुमार

    11 टी20 मैचों में मुकेश ने 9.28 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 10 विकेट लिए हैं। हालांकि उन्होंने डेथ ओवर्स में कुछ अच्छी गेंदबाजी भी की है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुछ ज्यादा कमाल नहीं किया है। भारत ने मुकेश का पॉवरप्ले में कभी इस्तेमाल नहीं किया है,जो उनकी खासियत है। भारत ने सिर्फ तीन तेज गेंदबाजों को सीरीज में जगह दी है।  

    विराट कोहली

    विराट कोहली Virat Kohli को भी रोहित शर्मा की तरह ही लगभग 1 साल से ज्यादा समय के बाद सेलेक्टर्स का टी20 टीम के लिए कॉल आया है। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा था। अब टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये कॉल खिलाड़ियों के लिए अहम है।

    अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारतीय स्क्वाड

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।

    ये भी पढ़ें:- Team India के लिए T20 वर्ल्ड कप में ट्रंप कार्ड साबित होंगी ये जोड़ी, पूर्व भारतीय दिग्गज ने कर दी है बड़ी भविष्यवाणी