विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की खतरनाक बल्लेबाजी से भारत ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स को किया ध्वस्त

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:54 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टी20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड बनाए। भारत ने सबसे तेज टीम ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी

अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। दोनों ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई, जिससे वेलिंग्टन के मैदान पर कई रिकॉर्ड बने। इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम ने सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 198 रन बनाए थे, जिसे टीम इंडिया ने 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया। इस दौरान भारतीय टीम ने 5 ओवरों में ही 100 रन पूरे कर लिए। इसके अलावा पावरप्ले में ही बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बना डाले। अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी 45 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय टीम के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

भारतीय टीम के 50 रन 2.2 ओवरों में पूरे हो गए। ये किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी है। टीम इंडिया ने कावियों के खिलाफ पहली गेंद से ही आक्रामक शुरुआत की और विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। तेज तर्रार शुरुआत करते हुए भारत ने 2.2 ओवरों में अपने 50 रन पूरे कर लिए। पपुआ न्यू गिनी और रोमानिया ने भी इतने ही ओवरों में 50 रन पूरे किए थे।

T20I में सबसे तेज टीम फिफ्टी (ओवर)-

  • पपुना न्यू गिनी - 2.2 बनाम वानुअतु, 2019
  • रोमानिया - 2.2 बनाम सर्बिया, 2021
  • भारत - 2.2 बनाम न्यूजीलैंड, 2026
  • फिलिपींस - 2.3 बनाम इंडोनेशिया, 2023
  • न्यूजीलैंज - 2.4 बनाम स्कॉटलैंड, 2009
  • न्यूजीलैंड - 2.4 बनाम इंग्लैंड, 2019
  • साउथ अफ्रीका - 2.4 बनाम वेस्टइंडीज, 2023

अभिषेक-वैभव की जोड़ा ने किया कमाल

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का तूफान टीम इंडिया का 50 रन पूरा होने के बाद भी जारी रहा। दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 5 ओवरों में ही 100 रन पूरे कर लिए। टी20 इंटरनेशनल में ये किसी भी टीम का सबसे तेज शतक है। भारत ने रोमानिया को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2021 में 5.2 ओवरों में 100 रन बना डाले थे।

T20I क्रिकेट में टीम का सबसे तेज शतक (ओवर)-

  • भारत - 5 बनाम न्यूजीलैंड, 2026
  • रोमानिया - 5.2 बनाम सर्बिया, 2021
  • साउथ अफ्रीका - 5.3 बनाम वेस्टइंडीज, 2023
  • ऑस्ट्रेलिया - 5.3 बनाम स्कॉटलैंड, 2024
  • जिंबाब्वे - 5.5 बनाम गाम्बिया, 2024
  • इंग्लैंड - 5.5 बनाम साउथ अफ्रीका, 2025

पावरप्ले में अभिषेक-वैभव का तूफान

टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ पावरप्ले में ही 118 रन ठोक दिए थे। इस दौरान भारत ने कोई विकेट भी नहीं गंवाए थे। ये टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। इसस पहले ये रिकॉर्ड भी रोमानिया के नाम पर दर्ज था।

T20I में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर

  • भारत - 118/0 बनाम न्यूजीलैंड, 2026
  • रोमानिया - 116/0 बनाम सर्बिया, 2021
  • ऑस्ट्रेलिया - 113/1 बनाम स्कॉटलैंड, 2025
  • जिंबाब्वे - 103/1 बनाम गाम्बिया, 2024
  • साउथ अफ्रीका - 102/0 बनाम वेस्टइंडीज, 2023

यह भी पढ़ें- 'उन्हें रोकना नामुमकिन है', अभिषेक शर्मा का खौफनाक रूप देख दहल उठे कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... अभिषेक शर्मा का तांडव देख न्यूजीलैंड ने खोए होश; भारत का शान से सीरीज पर कब्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।