Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind W vs Eng W: बीच मैदान स्पाइडरमैन बनीं Amanjot, बल्लेबाज की फटी की फटी रह गई आंखें, सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा वीडियो

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 01:37 PM (IST)

    शनिवार को भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इंग्लैंड की पारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर का ...और पढ़ें

    इंग्लैंड की पारी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगाई है। फोटो- बीसीसीआई डब्ल्यू स्क्रीनशॉट
    इंग्लैंड की पारी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगाई है। फोटो- बीसीसीआई डब्ल्यू स्क्रीनशॉट

    HighLights

    1. इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच दूसरा मैच खेला गया
    2. इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है
    3. इंग्लैंड की पारी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगाई है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। One-handed catch of Amanjot Kaur: शनिवार को भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 81 रन का लक्ष्य दिया।

    निराशाजनक भारतीय महिलाओं का प्रदर्शन-

    भारत की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही और 16.2 ओवर में ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई। जीत के लिए 81 रन की पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम 18 रन पर अपना पहला विकेट गंवा बैठी।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडयो-

    ऐसे में इंग्लैंड की पारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय महिला खिलाड़ी ने गजब का कैच पकड़ा है। बीसीसीआई ने भी इस कैच का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

    ये भी पढ़ें:- Ind W vs Eng W: कहां हुई Team India से चूक, कप्तान Harmanpreet ने मैच में हार के बाद खुद किया खुलासा

    अमनजोत ने लपका कैच-

    दरअसल इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिनर सायका इशाक गेंदबाजी कर रही थीं। इंग्लैंड का स्कोर 68 पर 3 विकेट था, जहां उन्हें 64 गेंदों में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। ऐसे में स्पिनर ने छोटी गेंद डाली, जिस पर ऐलिस कैप्सी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और सीधा अमनजोत के हाथों कैच थमा बैठी।

    खबरें और भी

    सीरीज गंवा बैठी भारतीय महिलाएं-

    अमनजोत ने डाइव लगाकर एक हाथ से कमाल का कैच लपका है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी के इस कैच से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अगर मैच की बात करे तो भारतीय महिलाएं 2-0 से सीरीज गंवा बैठी हैं। इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है।

    हालांकि इंग्लैंड भारत को इस सीरीज में 3-0 से स्वीप करके टेस्ट सीरीज पर भी अपना कब्जा जमाना चाहती है, जिसका खुलासा मैच के बाद खुद कप्तान हीथर नाइट Heather Knight ने किया है।   

    ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2023 में Virat Kohli का नाम सुन क्यों किया था Gautam Gambhir ने वो इशारा? खुद खिलाड़ी ने उठाया पूरे मामले से पर्दा