PAK vs AUS: अराफात मिन्हास ने अपने डेब्यू मैच में कंगारुओं पर मारा पंजा', ये कारनामा करने वाले बने पहले पाकिस्तानी गेंदबाज
पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिन्हास ने अपने डेब्यू वनडे को खास बनाया और ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। मिन्हास न ...और पढ़ें

अराफात मिन्हास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के युवा बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिन्हास ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। मिन्हास ने रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर के अपने स्पेल में एक मेडन सहित 32 रन देकर पांच विकेट झटके।
अराफात मिन्हास वनडे डेब्यू में पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बने। अराफात से पहले कोई पाकिस्तानी गेंदबाज यह कारनामा नहीं कर पाया था। इसी के साथ अराफात ने डेब्यू वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
अराफात ने बनाया कीर्तिमान
अराफात मिन्हास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट लेकर जाकिर खान का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जाकिर खान ने 1984 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 19 रन देकर चार विकेट झटके थे।
वहीं, पाकिस्तान के लिए अब्दुल कादिर डेब्यू वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। कादिर ने 1983 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रन देकर चार विकेट झटके थे।
पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
- अराफात मिन्हास - 32/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026
- जाकिर खान - 19/4 बनाम न्यूजीलैंड, 1984
- अब्दुल कादिर - 21/4 बनाम न्यूजीलैंड, 1983
- अबरार अहमद - 33/4 बनाम जिम्बाब्वे, 2024
- सरफराज नवाज - 46/4 बनाम न्यूजीलैंड, 1973
दिग्गजों का किया शिकार
बता दें कि अराफात मिन्हास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में दिग्गज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। मिन्हास ने मैथ्यू शॉर्ट (55), जोश इंग्लिस (13), मार्नस लाबुशेन (0), कैमरन ग्रीन (0) और नाथन एलिस (8) का शिकार किया।
खबरें और भी
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 44.1 ओवर में 200 रन पर ढेर कर दिया। मिन्हास के अलावा अबरार अहमद को दो विकेट मिले। शाहीन अफरीदी, हैरिस रउफ और सलमान आघा को एक-एक विकेट मिला।
यह भी पढ़ें- PAK vs AUS: ओलिवर पीके को मिला वनडे डेब्यू का मौका, टूट गया रिकी पोंटिंग का 31 साल पुराना रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- मैदान पर नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के सबसे बड़े फैन 'चाचा क्रिकेट', PAK vs AUS सीरीज के बाद लेंगे रिटायरमेंट