Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: भारत ने ढहाई श्रीलंका की 'लंका', Asia Cup 2023 का खिताब जीतकर ODI की सबसे बड़ी जीत की हासिल

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:49 PM (IST)

    भारत ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ...और पढ़ें

    IND vs SL: Team India ने अपने नाम दर्ज की ODI Final की सबसे बड़ी जीत
    IND vs SL: Team India ने अपने नाम दर्ज की ODI Final की सबसे बड़ी जीत

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Team India Biggest Win in ODI By balls Remaining, Asia Cup Final 2023: भारत ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रियल मैच विनर बनकर उभरे।

    सिराज ने श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Cricket Team) के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करा और श्रीलंका टीम की पारी 50 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन (23) और शुभमन गिल (23) रन की नाबाद पारी के चलते भारत ने सिर्फ 6.1 ओवरों में ही श्रीलंका को 10 विकेट से धूल चटाई।

    कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप का 8वां खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने ODI की सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की।

    IND vs SL: Team India ने अपने नाम दर्ज की ODI Final की सबसे बड़ी जीत

    दरअसल, टीम इंडिया (Indian Team) ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। ये मैच खत्म होते वक्त बाकी गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे जीत है। टीम इंडिया ने 263 गेंद बाकी रहते हुए ये शानदार जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने केन्या को साल 2001 में 231 गेंद शेष रहते हुए हराया था।

    फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में टीम 50 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते ही जीत हासिल की। भारत ने सबसे कम गेंद खेलकर ये लक्ष्य हासिल किया।

    खबरें और भी

    श्रीलंकाई टीम के नाम जहां शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ तो भारत ने अपने नाम शानदार रिकॉर्ड हासिल किया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई टीम को तितर-बितर किया। उन्होंने 7 ओवर में 6 विकेट लिए। वनडे में पहली बार मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट हासिल किए।

    ODI Final में सबसे बड़ी जीत (गेंदें बाकी रहते हुए)

    263 रन- IND बनाम SL, कोलंबो 2023 *

    226 रन- AUS बनाम ENG, सिडनी 2003

    179 रन- AUS बनाम PAK, लॉर्ड्स 1999

    ये भी पढ़ें:

    IND vs SL Asia Cup 2023 Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से दी मात

    IND vs SL: Mohammed Siraj के आगे चारों खाने चित हुआ श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर, ODI में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड