Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs AUS: 0 रन पर 3 विकेट, बांग्‍लादेशी गेंदबाजों ने उड़ाए ऑस्‍ट्रेलिया के होश; कंगारू टीम शर्मनाक क्‍लब में हुई शामिल

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 02:31 PM (IST)

    बांग्‍लादेशी तेज गेंदबाजों ने दूसरे वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ दी। तास्किन अहमद और मुस्‍ताफिजुर रहमान ने ऑस्‍ट्रेलिया को 0 रन पर तीन जोरदा ...और पढ़ें

    ऑस्‍ट्रेलिया ने 0 रन पर गंवा दिए 3 विकेट

    ऑस्‍ट्रेलिया ने 0 रन पर गंवा दिए 3 विकेट

    HighLights

    1. बांग्‍लादेश और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे

    2. ऑस्‍ट्रेलिया ने 0 रन पर गंवा दिए तीन विकेट

    3. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम शर्मनाक क्‍लब का बनी हिस्‍सा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्‍ट्रेलियाई की शुरुआत बिगाड़ दी। कंगारू टीम ने गुरुवार को मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में बिना कोई रन जोड़े तीन विकेट गंवा दिए। इसी के साथ ऑस्‍ट्रेलियाई टीम एक शर्मनाक क्‍लब में शामिल हुई।

    बता दें कि ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान जोश इंग्लिस ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। कंगारू कप्‍तान का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ क्‍योंकि तास्किन अहमद और मुस्‍ताफिजुर रहमान ने 12 गेंदों के अंदर उसके टॉप ऑर्डर को उखाड़ फेंका

    ऑस्‍ट्रेलिया की लचर शुरुआत

    तास्किन अहमद ने बांग्‍लादेश के लिए पहला ओवर किया और चौथी गेंद पर मैथ्‍यू शॉर्ट को क्‍लीन बोल्‍ड करके मेहमान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद मुस्‍ताफिजुर रहमान ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर कूपर कोनोली को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच आउट करा दिया।

    रहमान ने ओवर की आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ को दास के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को तीसरी सफलता दिलाई।ऑस्‍ट्रेलिया दुनिया की चौथी टीम बनी, जिसने शून्‍य पर तीन विकेट गंवाएं हो। 

    0 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली टीमें

    • 0/3 - ऑस्‍ट्रेलिया बनाम बांग्‍लादेश - 2026*
    • 0/3 - पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड, 1983
    • 0/3 - पाकिस्‍तान बनाम साउथ अफ्रीका, 1997
    • 0/3 - बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका, 2003

    लाबुशेन-बार्टलेट ने जड़े अर्धशतक

    ऑस्‍ट्रेलिया को मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट ने अर्धशतक जमाकर सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। लाबुशेन क्रीज पर जमे हुए हैं जबकि जेवियर बार्टलेट ने 48 गेंदों में 4 चौके और दो छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए।

    खबरें और भी

    ऑस्‍ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। बारिश के कारण खेल रुका हुआ है। मार्नस लाबुशेन 55 और नाथन ऐलिस 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: 21 साल बाद बांग्‍लादेश का आखिरकार इंतजार खत्‍म, ऑस्‍ट्रेलिया को पहले वनडे में रौंदकर रचा इतिहास