Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SMAT 2025: आयुष महात्रे ने शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा का कीर्तिमान किया ध्वस्त

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 06:54 PM (IST)

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयुष ने 49 गेंद पर शतक जड़ा। आयुष की इस शतकीय पारी से मुंबई ने विदर्भ को ...और पढ़ें

    शतक बनाने के बाद आयुष महात्रे। फोटो जागरण

    शतक बनाने के बाद आयुष महात्रे। फोटो जागरण

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    2. डोमेस्टिक क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बने खिलाड़ी

    3. आयुष महात्रे ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष महात्रे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेल वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह डोमेस्टिक क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट, लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20) में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। महात्रे ने रोहित शर्मा के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया।

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयुष ने 49 गेंद पर शतक जड़ा। आयुष की इस शतकीय पारी से मुंबई ने विदर्भ को 13 गेंद रहते ही 7 विकेट से हराया। आयुष 53 गेंद पर 110 रन बनाकर नाबाद रहे। इस शतकीय पारी से महात्रे ने रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

    आयुष महात्रे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    वह डोमेस्टिक क्रिकेट  (तीनों फॉर्मेट- लिस्ट ए और टी20) में सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने 19 साल 339 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी। महात्रे ने 18 साल 135 दिन में यह कमाल कर दिया है।

    डोमेस्टिक क्रिकेट (फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20) में सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी-

    1. 18Y 135d - आयुष महात्रे
    2. 19y 339d - रोहित शर्मा
    3. 20y 0d - उन्मुक्त चंद
    4. 20y 62d - क्विंटन डी कॉक
    5. 20y 97d - अहमद शहजाद

    7 विकेट से दी मात

    मुकाबले में विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई ने आयुष की शतकीय पारी के अलावा सूर्यकुमार यादव के 30 गेंद में 35 और शिवम दुबे के 19 गेंद में नाबाद 39 रनों की मदद से 13 गेंद पहले ही 194 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

    खबरें और भी

    अंडर-19 टीम के बने कप्तान

    गौरतलब हो कि आयुष महात्रे को अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। उनके साथ टीम में हिटर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। आयुष और वैभव दोनों ओपनिंग करते हैं। दोनों की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दौरे पर धूम मचाई थी।

    यह भी पढे़ं- युवराज के साथ वैभव को मिली टीम में जगह, राहुल को रखा स्टैंडबाय पर; अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित