Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chamari Athapaththu ने महिला क्रिकेट में रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं तीसरी खिलाड़ी; दीप्ति शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 05:17 PM (IST)

    श्रीलंका की महिला टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अप्रैल को खेला गया। मुकाबले में 6 विकेट के साथ ज ...और पढ़ें

    Chamari Athapaththu ने तोड़ा दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड।
    Chamari Athapaththu ने तोड़ा दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कप्तान चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) ने साउथ अफ्रीका (SAW vs SLW) के खिलाफ नाबाद 195 रन की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। वह श्रीलंका की पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जिन्होंने टीम के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इसके अलावा महिला वनडे क्रिकेट में तीसरी सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बना बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। चमारी अट्टापट्टू ने भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

    श्रीलंका की महिला टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अप्रैल को खेला गया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में 6 विकेट के साथ जीत दर्ज श्रीलंका ने वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लौरा वोलवार्ड के नाबाद 184 रन की मदद से 302 रन बनाए थे। श्रीलंका टीम की कप्तान ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए यह टारगेट हासिल कर लिया।

    चमारी अट्टापट्टू ने रचा इतिहास

    श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने महिला क्रिकेट में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वह महिला वनडे क्रिकेट में दुनिया की तीसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चमारी अटापट्टू ने 139 गेंद पर नाबाद 195 रन की पारी खेली। इस दौरान चमारी ने 26 चौके और 5 छक्के लगाए। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Chamari Athapaththu ने खेली 195* रन की ऐतिहासिक पारी, SL महिला टीम ने हासिल की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

    महिला वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    1. अमेलिया केर 232*(145) बनाम आयरलैंड 2018
    2. बेलिंडा क्लार्क 229*(155) बनाम DENMK 1997
    3. चमारी अथापथु 195*(140) बनाम साउथ अफ्रीका 2024
    4. दीप्ति शर्मा 188(160) बनाम आयरलैंड 2017
    5. लौरा वोलवार्ड 184*(147) बनाम श्रीलंका 2024

    बता दें कि इससे पहले श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका में पहली बार टी20 सीरीज जीतने का इतिहास रचा था। श्रीलंका टीम ने क्रिकेट इतिहास के किसी भी फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Laura Wolwart ने श्रीलंका के खिलाफ खेली 184* रन की उम्‍दा पारी, दक्षिण अफ्रीका के लिए रच दिया इतिहास