यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
USA vs ENG: बारबाडोस में क्रिस जॉर्डन का चमत्कार, टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बने
Chris Jordan टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 49वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। यह मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल ...और पढ़ें

HighLights
- पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका टीम 115 रन पर सिमटी
- बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा मुकाबला
- 19वें ओवर में क्रिस जॉर्डन ने 4 सफलताएं प्राप्त कीं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 49वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। यह मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका टीम 18.5 ओवर में 115 रन पर सिमट गई।
मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की ओर से 19वां ओवर करने आए क्रिस जॉर्डन ने 5 गेंदों पर 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली हैट्रिक ली। इसके साथ ही क्रिस जॉर्डन टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं।
क्रिस जॉर्डन ने एक ही ओवर में झटके 4 विकेट
क्रिस जॉर्डन ने 2.5 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 3.50 की इकॉनमी से 10 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने सभी विकेट 19वें ओवर में प्राप्त किए। ओवर की पहली गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने कोरी एंडरसन को हैर ब्रूक के हाथों कैच आउट कराया।
तीसरी गेंद पर उन्होंने अली खान, चौथी गेंद पर नोस्टुश केन्जिगे और 5वीं गेंद पर सौरभ नेत्रवलकर को पवेलियन की राह दिखाई। इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले 2021 में कर्टिस कैम्फर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ एक ओवर में 4 शिकार किए थे। इसके अलावा यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरी हैट्रिक है।
खबरें और भी
टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश, केप टाउन, 2007
कगिसो रबाडा बनाम इंग्लैंड, शारजाह, 2021
वानिंदु हसरंगा बनाम साउथ अफ्रीका, शारजाह, 2021
कर्टिस कैम्फर बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी, 2021
जोशुआ लिटिल बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड, 2022
कार्तिक मयप्पन बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022
पैट कमिंस बनाम अफगानिस्ता, किंग्सटाउन, 2024
पैट कमिंस बनाम बांलादेश, नॉर्थ साउंड, 2024
क्रिस जॉर्डन बनाम अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: Smriti Mandhana ने रच दिया इतिहास, आखिरी वनडे में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी