Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Big Bash League में बन गया नया कीर्तिमान, Chris Lynn ने अपना नाम सुनहरे अक्षरों में कराया दर्ज

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 06:00 AM (IST)

    क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्‍के जमाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। लिन ने एडिलेड स्‍ट्राइकर्स की तरफ से मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ खेलते ...और पढ़ें

    क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्‍के जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने
    क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्‍के जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने

    HighLights

    1. क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्‍के जमाने वाले पहले क्रिकेटर बने
    2. क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं
    3. मेलबर्न रेनेगेड्स ने एडिलेड स्‍ट्राइकर्स को 8 गेंदें शेष रहते चार विकेट से मात दी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया के अनुभवी बल्‍लेबाज क्रिस लिन ने शुक्रवार को बिग बैश लीग में नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है। क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्‍के जमाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। लिन ने एडिलेड स्‍ट्राइकर्स की तरफ से खेलते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

    बता दें कि एडिलेड स्‍ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबला मेलबर्न के डॉकलैंड्स में खेला गया। एडिलेड स्‍ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए। एडिलेड की तरफ से डार्सी शॉर्ट (54) और क्रिस लिन (56) ने उम्‍दा पारियां खेली।

    लिन का आया तूफान

    क्रिस लिन जब क्रीज पर आए, तब एडिलेड स्‍ट्राइकर्स का स्‍कोर एक विकेट पर 16 रन था। इसके बाद क्रिस लिन ने तूफानी पारी खेली और केवल 34 गेंदों में चार चौके व चार छक्‍के की मदद से 56 रन बनाए। लिन ने डार्सी शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। लिन को मुजीब उर रहमान ने रोजर्स के हाथों कैच आउट कराकर एडिलेड को तगड़ा झटका दिया।

    यह भी पढ़ें: Glenn Maxwell ने अपनी गेंद पर टपकाया कैच, फिर विरोधी टीम की बजा दी बैंड; देखें वीडियो

    लिन के कोई आस-पास नहीं

    बता दें कि क्रिस लिन ने बिग बैश लीग इतिहास में 200 छक्‍के पूरे किए और लंबे समय तक उनके आस-पास कोई नजर नहीं आ रहा है। आरोन फिंच (118 सिक्‍स) दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। मेलबर्न स्‍टार्स के ग्‍लेन मैक्‍सवेल 115 छक्‍के के साथ इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। बेन मैकडरमोट (112) और एलेक्‍स हेल्‍स (99) ने क्रमश: चौथे और पांचवें स्‍थान पर हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि क्रिस लिन बिग बैश लीग इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी हैं। लिन ने 116 मैचों में एक शतक और 28 अर्धशतक की मदद से 3528 रन बनाए हैं। क्रिस लिन के बाद बीबीएल इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में आरोन फिंच दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। फिंच ने 106 मैचों में दो शतक और 26 अर्धशतकों की मदद से 3311 रन बनाए हैं।

    हार गई लिन की टीम

    बहरहाल, मैच की बात करें तो एडिलेड स्‍ट्राइकर्स के लिए 177 रन का स्‍कोर नाकाफी रहा। मेलबर्न रेनेगेड्स ने जैक फ्रेजर मैकगर्क (70) और शॉन मार्श (54) के अर्धशतकों की मदद से केवल 18.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। क्रिस लिन के कीर्तिमान को उनकी टीम यादगार नहीं बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर ने बल्ले से मचाई तबाही, टी20 क्रिकेट में किया नया चमत्कार, पोलार्ड-रसेल के क्लब में शान से मारी एंट्री