Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs BAN: धर्मशाला में आया Dawid Malan का तूफान, पीछे छूटे बाबर आजम और शुभमन गिल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 03:10 PM (IST)

    धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने बांग्लादेश के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। मलान ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 8वे ...और पढ़ें

    Dawid Malan: डेविड मलान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
    Dawid Malan: डेविड मलान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

    HighLights

    1. डेविड मलान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
    2. डेविड मलान ने खास मामले में बाबर आजम और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।  Dawid Malan Eng vs Ban Records: धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने बांग्लादेश के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। मलान ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में बल्ले से जमकर धमाल मचाया। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश बैटर ने 107 गेंदों पर 140 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस धांसू इनिंग के साथ ही मलान ने विश्व कप के कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी भी कर डाला है।

    मलान ने मचाया बल्ले से हल्ला

    डेविड मलान ने बांग्लादेश के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो संग मिलकर इंग्लैंड को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी निभाई। बेयरस्टो के पवेलियन लौटने के बाद मलान ने जो रूट के साथ भी शतकीय साझेदारी निभाई और इंग्लैंड के बड़े स्कोर की नींव रखी। मलान वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज भी बन गए हैं। मलान ने यह कारनामा 36 साल की उम्र में किया है।

    बाबर-गिल छूटे पीछे

    डेविड मलान के बल्ले से वनडे क्रिकेट में निकला यह छठा शतक है। मलान ने एकदिवसीय क्रिकेट में छह शतक लगाने के लिए सबसे कम 23 पारियां ली हैं। उन्होंने इस मामले में इमाम उल हक, बाबर आजम और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। इमाम उल हक ने यह मुकाम 27 पारियां खेलकर हासिल किया था, तो बाबर ने वनडे में छह शतक लगाने के लिए 32 इनिंग ली थीं।

    यह भी पढ़ेंIND vs PAK मैच में सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, 11,000 से ज्‍यादा पुलिस कर्मियों को किया जाएगा तैनात

    इंग्लैंड ने खड़ा किया बड़ा टोटल

    बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 364 रन लगाए हैं। डेविड मलान के अलावा जो रूट ने भी 82 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, जॉनी बेयरस्टो ने 52 रन का योगदान दिया।

    खबरें और भी