Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs AUS W: Ellyse Perry ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाली इकलौती विमंस क्रिकेटर बनीं

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 01:53 PM (GMT+05:30)

    एलिस पेरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 से अधिक रन बनाने और 30 से अधिक विकेट लेने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर बन गई हैं। ...और पढ़ें

    एलिस पेरी ने रचा इतिहास।

    एलिस पेरी ने रचा इतिहास।

    HighLights

    1. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हो रहा मुकाबला

    2. पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा यह इकलौता टेस्‍ट 

    3. भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमटी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच इकलौता टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय टीम 198 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्‍म होने तक पहली पारी में 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए थे। एलिस पेरी 43 और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही थीं।

    शतक से चूकीं पेरी

    मुकाबले के दूसरे दिन पेरी ने अर्धशतक लगाया, हालंकि, वह तीसरे टेस्‍ट शतक से चूक गईं। उन्‍होंने 116 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने उन्‍हें LBW आउट किया। इसके साथ ही पेरी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने अपने 15वें टेस्ट और 24वीं पारी में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही वह महिला टेस्ट में टॉप 10 रन बनाने वालों की सूची में भी शामिल हो गईं।

    पेरी ने रच इतिहास

    एलिस पेरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 से अधिक रन बनाने और 30 से अधिक विकेट लेने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इसके अलावा वह सभी फॉर्मेट में 1000 से अधिक रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। पेरी ने करेन रोल्टन को पीछे छोड़ दिया है। वह टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

     

     

     

    पेरी के करियर पर नजर

    पेरी ने अपने करियर में अब तक 165 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 137 पारियों में उन्‍होंने 48.43 की औसत और 78.48 की स्‍ट्राइक रेट से 4504 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 37 अर्धशतक और 3 शतक हैं। 171 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में पेरी ने 2201 रन ठोके हैं। इस दौरान ऑस्‍ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर की औसत 30.15 की और स्‍ट्राइक रेट 116.82 की रही है।

    खबरें और भी

    पेरी के प्रदर्शन पर नजर

    • टेस्ट में 1006 रन
    • वनडे में 4504 रन
    • टी20 इंटरनेशनल में 2201 रन
    • टेस्ट में 39 विकेट
    • वनडे में 166 विकेट
    • टी20 इंटरनेशनल में 126 विकेट

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट आज से, कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना पर रहेंगी नजरें

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W 3rd ODI: एलिसा हीली का यादगार फेयरवेल, ऑस्ट्रेलिया ने भारत का वनडे सीरीज में किया सूपड़ा साफ