Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs NZ: लैथम-कॉनवे ने अंग्रेजों की कुटाई कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 149 साल के इतिहास में मात्र दूसरी बार किया खास कारनामा

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 04:52 PM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 149 साल के इतिहास को पूरी तरह से पलट दिया है। ...और पढ़ें

    टॉम लैथम-डेवोन कॉन्वे

    टॉम लैथम-डेवोन कॉन्वे

    HighLights

    1. टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने 317 रनों की साझेदारी की 

    2. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में 

    3. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में मात्र दूसरी बार हुआ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया है। दोनों ने बल्लेबाजी करते हुए 317 रनों की साझेदारी की थी। इसी के साथ उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो न्यूजीलैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को खंगालने पर इससे पहले सिर्फ एक बार ऐसा कारनामा हुआ है।

    लैथम और कॉनवे ने तीसरे टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी बल्लेबाजी की वजह से पहले दिन कीवी टीम ने डॉमिनेट किया। दोनों बल्लेबाजों ने 150 रनों के आंकड़े को पार किया। उन्होंने अपनी बैटिंग से एक नहीं बल्कि कीवी टीम के क्रिकेट इतिहास को पलट कर रख दिया। उन्होंने मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

    डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने लगाई सेंचुरी

    इंग्लिश गेंदबाजों की कुटाई करते हुए डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने शतक लगाया। लैथम ने कप्तानी पारी खेली और अंग्रेजों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। उनका कॉनवे ने पूरा साथ दिया। लैथम ने 214 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 151 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ कॉनवे ने 224 गेंदों पर 157 रन बनाए। इसमें 22 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ दोनों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा किया, जो मात्र दूसरी बार है।

    कॉनवे और लैथम ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    • लैथम और कॉनवे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के मात्र दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार 300+ रनों की साझेदारी की है। वे दो बार ऐसा कर चुके हैं। इस मामले में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ और गिब्स मौजूद हैं, जिन्होंने 3 बार ये कारनामा किया था।
    • इंग्लैंड के खिलाफ 317 रनों की साझेदारी किसी भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों द्वारा सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स के नाम पर दर्ज था। उन्होंने वेलिंग्टन में 276 रनों की साझेदारी की थी।
    • लैथम और कॉनवे की 317 रनों की साझेदारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच भी 317 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। लिस्ट में पहले स्थान पर भी यही दोनों हैं, जहां उन्होंने पिछले साल ही दिसंबर में 323 रनों की साझेदारी की थी।

    न्यूजीलैंड के लिए पहले स्थान पर पहुंच लैथम और कॉनवे

    लैथम और कॉनवे के बीच ये न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैचों में छठी शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड है। ये किसी भी सलामी बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक है। उन्होंने जॉन राइट और ट्रेवर फ्रैंकलिन के 5 बार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है? भारत ने जिसके खिलाफ दर्ज की थी पहली वनडे जीत, दुनिया में आज वो टीम है ही नहीं

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: 'शेर की तरह खेलो', श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम को दी सख्त हिदायत, वायरल हो गई नए कप्तान की स्पीच