Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gus Atkinson: 26 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर ने जड़ा टेस्ट में अपना पहला शतक, लॉर्ड्स में बैट-बल्ले दोनों से बिखेरी चमक

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 07:12 PM (IST)

    इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गस एटकिंसन ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे एटकिंसन ने मैच ...और पढ़ें

    Gus Atkinson ने जड़ा टेस्ट करियर में अपना पहला शतक
    Gus Atkinson ने जड़ा टेस्ट करियर में अपना पहला शतक

    HighLights

    1. Gus Atkinson ने 103 गेंदों में जड़ा शतक
    2. Gus Atkinson ने टेस्ट करियर में अपना पहला शतक जमाया
    3. इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल में 400 रन का स्कोर पार किया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में बैट और बॉल दोनों से कमाल कर दिखाया है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पेसर गस एटकिंसन ने 8वें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतक जमाया।

    उन्होंने दूसरे दिन शतक ठोका और ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। इस शतक के साथ ही वह उन 5 गेंदबाजों के क्लब में शामिल हुए, जिन्होंने लॉर्ड्स में ये कमाल की उपलब्धि हासिल की।

    Gus Atkinson ने जड़ा टेस्ट करियर में अपना पहला शतक

    दरअसल, इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गस एटकिंसन ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे एटकिंसन ने मैच के पहले दिन भी कमाल की बल्लेबाजी की। स्टंप के समय वह 74 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।

    उनके टेस्ट करियर का यह पहला शतक है, जिसे उन्होंने 103 गेंदों में पूरा किया। शतक जड़ने के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रहे और 118 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 115 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के भी शामिल रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ENG vs SL: Joe Root ने इस दिग्गज को समर्पित किया अपना 33वां टेस्ट शतक, बोले- उनके बिना मैं कुछ नहीं

    गस एटकिंसन ने शतक जड़कर खास क्लब में मारी एंट्री

    गस एटकिंसन ने टेस्ट में पहला शतक जमाया और खास क्लब में एंट्री मारी। वह ऐसे छठे ऐसे क्रिकेटर बने हैं, जिन्होंने लॉर्डस के सभी ऑनर बोर्ड्स पर अपना नाम दर्ज कराया है। उनसे पहले गबी एलन (इंग्लैंड), कीथ मिलर (ऑस्ट्रेलिया), इयान बोथम (इंग्लैंड), स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) और क्रिस वोक्स (इंग्लैंड) यह कारनामा किया है। 

    लॉर्ड्स में नंबर 8 या उससे निचले क्रम में बैटिंग करते हुए शतक जड़ने वाले बैटर

    169 रन - स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) बनाम पाकिस्तान, 2010

    122 रन - गबी एलन (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, 1931

    121 रन - बर्नार्ड जूलियन (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, 1973

    118 रन - गस एटकिंसन (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, 2024

    113 रन - रे इलिंगवर्थ (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, 1969

    109* रन - अजीत अगरकर (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2002