Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni: धोनी की फुर्ती से गच्चा खा गए हैं कई खिलाड़ी, माही की वो 5 शानदार स्टंपिंग जो कर देगी आपको हैरान

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 05:00 AM (IST)

    Happy Birthday MS Dhoni Top 5 Fastest Stumping विकेटकीपिंग के बारे में बात की जाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के नाम सबसे तेज स्टंपिंग का विश्व रिकॉ ...और पढ़ें

    धोनी के नाम सबसे तेज स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड।
    धोनी के नाम सबसे तेज स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एमएस धोनी की विकेट के पीछे की फुर्ती किसी से छुपी हुई नहीं है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जिस तरह से आग उगलता था, उससे कहीं ज्यादा तेज माही के हाथ विकेट के पीछे चलते हैं। धोनी ने 538 अंतरराष्ट्रीय मैच में 195 स्टंपिंग की है। उनकी गिनती महान विकेटकीपरों में होती है।

    विकेटकीपिंग के बारे में बात की जाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी के नाम सबसे तेज स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड है, जिससे शायद ही कोई विकेटकीपर तोड़ पाए। विकेट के पीछे अगर वह खड़े हैं तो बल्लेबाज आगे निकल कर कम ही खेलता है। वह पलक झपकते ही स्टंपिंग कर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही धोनी की 5 सबसे तेज स्टंपिंग के बारे में।

    1. धोनी और कीमो पॉल

    साल 2018 में धोनी ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीमो पॉल को रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्टंप आउट किया था। धोनी कीमो पॉल को महज 0.08 सेकेंड में स्टंप कर दिया था। यह सबसे तेज स्टंपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसे अभी तक तोड़ा नहीं जा सका है।

    2. धोनी और टिम सेफर्ट

    एमएस धोनी ने हैमिल्टन में 10 फरवरी 2019 को तीसरे टी20I के दौरान कुलदीप यादव की गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सेफर्ट को स्टंप करने में सिर्फ 0.099 सेकंड का समय लिया। कुलदीप ने गेंद बाहर फेंकी, सेफर्ट बाहर निकल कर खेलने गए और चकमा खा गए। जब तक वह क्रीज पर वापस आते धोनी ने स्टंप कर दिया। यह मैच धोनी का 300वां मैच था।

    खबरें और भी

    3. धोनी और मिचेल मार्श

    एमएस धोनी ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिचेल मार्श को स्टंप आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I मैच के दौरान लेग स्पिनर राहुल शर्मा की गेंद पर मिचेल मार्श को 0.09 सेकेंड में स्टंप आउट किया।

    4. धोनी और शुभमन गिल

    आईपीएल 2023 के फाइनल मैच के दौरान धोनी ने एक सेकेंड से भी कम समय में शुभमन गिल को आउट किया था। रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने पलक झपकने से पहले ही बेल्स गिरा दी थी। उन्होंने 0.12 सेकेंड में गिल को स्टंप आउट किया था।

    5. धोनी और जॉर्ज बेली

    साल 2016 में एमसीजी के मैदान पर धोनी ने बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग की थी। तीसरे वनडे मैच में रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जॉर्ज बेली को 0.19 सेकेंड में स्टंप आउट किया था। हालांकि, भारत यह मैच तीन विकेट से हार गया था।