Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND W vs ENG W: मिताली राज का रिकॉर्ड ध्वस्त, Harmanpreet Kaur बनीं नंबर-1; इंग्लैंड में Team India ने जीती सीरीज

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 01:05 PM (GMT+05:30)

    IND W vs ENG W भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में पहली बार टी20I सीरीज जीतकर इतिहास रचा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज का 333 मैचों का रिकॉ ...और पढ़ें

    Harmanpreet Kaur ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड
    Harmanpreet Kaur ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

    HighLights

    1. IND W vs ENG W: इंग्लैंड ने भारत को आखिरी टी20I मैच में 5 विकेट से हराया
    2. IND W vs ENG W: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 से जीती सीरीज
    3. IND W vs ENG W: हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रचते हुए पहली बार इंग्लैंड में टी20I सीरीज अपने नाम की। भले ही टीम को 12 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए आखिरी टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सीरीज भारत ने 3-2 से जीत ली।

    इस ऐतिहासिक जीत की अगुवाई कप्तान हरमनप्रीत कौर ने की। हालांकि वे बल्ले से खास योगदान नहीं दे सकी और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ा इतिहास रच दिया।

    Harmanpreet Kaur ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

    दरअसल, हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हासिल की।

    हरमनप्रीत ने कुल 334 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जो कि महिला क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा है। उन्होंने महान बल्लेबाज मिताली राज का 333 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    हरमनप्रीत कौर अब विश्व की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें: IND W Vs ENG W 4th T20I: मैनचेस्‍टर में इतिहास! भारत ने पहली बार इंग्‍लैंड में जीती T20I सीरीज; स्पिनर्स ने किया कमाल

    इस सूची में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स (346 मैच) और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (337 मैच) उनसे ऊपर हैं। 36 साल के हरमनप्रीत ने अब तक 8 शतक और 85 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 171 रन भी शामिल है, जो महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक है।

    सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज

    हरमनप्रीत कौर- 334 मैच

    मिताली राज-333 मैच

    झूलन गोस्वामी- 284 मैच

    स्मृति मंधाना- 261 मैच

    दीप्ति शर्मा- 239 मैच

    IND W vs ENG W: इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता आखिरी मैच

    आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा ने शानदार 75 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके।

    खबरें और भी

    इसके जवाब में इंग्लैंड ने आखिरी गेंद पर पांच विकेट से जीत हासिल की। डैनी वायट-हॉज ने 56 रन बनाए, जबकि सोफिया डंकले (46) और कप्तान टैमी ब्यूमोंट (30) ने भी अच्छा योगदान दिया।

    यह भी पढ़ें: IND W vs ENG W 3rd T20I: 25 गेंद पर गिराए 9 विकेट, फिर भी सीरीज जीतने से चूकीं भारतीय महिलाएं