यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Harry brook ने जमकर तोड़ी Andre Russell की कमर, आखिरी ओवर में ठोके इतने रन, WI के मुंह से छीनी जीत
शनिवार को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कैरेबियाई गेंदबाजों को जमकर धोया। इंग्लैंड की शुरुआत बे ...और पढ़ें

HighLights
- शनिवार को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेला गया
- इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कैरेबियाई गेंदबाजों को जमकर धोया
- आखिरी ओवर में हैरी ब्रूक ने बाजी पलटी और इंग्लैंड की झोली में जीत डाली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Harry brook in 19th over against WI 3rd T20I: इंग्लैंड की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। शनिवार को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेला गया।
कैरेबियाई गेंदबाजों को जमकर धोया-
इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कैरेबियाई गेंदबाजों को जमकर धोया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खास रही। फिलिप साल्ट ने 51 गेंदों में शतक जड़ा। इसके साथ ही कप्तान जोस बटलर ने भी अर्धशतक जड़ा। इस बीच आखिरी ओवर इंग्लैंड को जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी।
आखिरी ओवर में किया कमाल-
ऐसे में क्रीज पर हैरी ब्रूक फिलिप साल्ट थे, लेकिन ब्रूक ने स्ट्राइक अपने हाथ में ही रखी। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी के लिए आंद्रे रसेल आए थे, जिनकी पिछले मैच में भी अंग्रेजी बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की थी। हैरी ब्रूक ने आखिरी ओवर में तीन छक्के और 1 चौका लगाया।
ये भी पढ़ें:- Philip Salt ने उड़ाई कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां, 51 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, ENG ने 7 विकेट से जीता मैच
ब्रूक ने मचाया धमाल-
रसेल ने जैसे ही ओवर की पहली गेंद डाली ब्रूक ने उसे फाइन लेग की ओर चार रन के लिए भेजा। दूसरी गेंद पर बल्लेबाज ने गेंद को सीथा छह रन के लिए कवर के पार भेज दिया। तीसरी गेंद को भी ब्रूक ने छह रन के लिए मैदान के बाहर पहुंचाया।
खबरें और भी
इंग्लैंड की झेली में डाली जीत-
अगली गेंद पर ब्रूक ने दो रन निकाले और स्ट्राइक अपने पास ही रखी। अब टीम को जीत के लिए 2 गेंदों में 3 रन की जरूरत थी। ब्रूक ने आखिरी गेंद पर एक बार छक्का लगाते हुए 7 विकेट से मैच अपनी टीम के नाम कर लिया। आखिरी ओवर से पहले लग रहा था कि इंग्लैंड लगभग यह मैच हार ही गई है, लेकिन ब्रूक ने आखिरी ओवर में 24 रन लेकर अपनी टीम की झोली में शानदार जीत डाली।