Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy 2025: इब्राहिम जादरान ने लाहौर में अंग्रेजों को रुलाया, ताबड़तोड़ शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 05:30 PM (GMT+05:30)

    Ibrahim Zadran अफगानिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज इब्राहिम जादरान ने इतिहास रच दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मुकाबले में बुधवार को इंग्‍लैंड के ख ...और पढ़ें

    जादरान ने 106 गेंदों पर लगाया शतक। एमेज- ACB
    जादरान ने 106 गेंदों पर लगाया शतक। एमेज- ACB

    HighLights

    1. इब्राहिम जादरान ने खेली 177 रन की पारी
    2. अफगानिस्‍तान ने 7 विकेट खोकर बनाए 325 रन
    3. दोनों ही टीमों के लिए अहम है यह मुकाबला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्‍लेबाज इब्राहिम जादरान ने इतिहास रच दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मुकाबले में बुधवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ 106 गेंदों पर उन्‍होंने शतक जड़ा।

    शतक तक पहुंचने के लिए जादरान ने 6 चौकों और 3 छक्‍कों का सहारा लिया। यह जादरान के वनडे करियर का छठा शतक है। इसके साथ ही उन्‍होंने इतिहास भी रच दिया है। जादरान ने 134 गेंदों पर 150 रन पूरे किए। उन्‍होंने 146 गेंदों पर 177 रन की पारी खेली। अफगान टीम ने इस पारी की बदौलत 325 रन बनाए।

    पहले अफगानी बल्‍लेबाज बने

    इब्राहिम जादरान विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले पहले अफगानिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। जादरान ने वनडे विश्‍व कप 2023 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई है। इंग्लिश टीम इस मैच में 4 गेंदबाज और 2 पार्टटाइमर के साथ मैदान पर उतरी है।

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्‍तान को 107 रन से रौंदा था। इस मैच में इब्राहिम जादरान का बल्‍ला नहीं चला था। इब्राहिम जादरान ने 29 गेंदों का सामना किया था और 17 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 1 चौके के साथ ही 1 छक्‍का भी लगाया था। कगिसो रबाडा ने जादरान को बोल्‍ड किया था। ऐसे में इंग्‍लैंड के खिलाफ के खिलाफ मुकाबला अफगानिस्‍तान के लिए अहम था। इस अहम मैच में जादरान ने अहम पारी खेली है। 

    चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    • 177: इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड, 2025
    • 165: बेन डकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
    • 145*: नाथन एस्टल बनाम USA, 2004
    • 145: एंडी फ्लावर बनाम भारत, 2002
    • 141*: सौरव गांगुली बनाम साउथ अफ्रीका, 2000
    • 141: सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998
    • 141: ग्रीम स्मिथ बनाम इंग्लैंड, 2009

    अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    • 177: इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड, 2025
    • 162: इब्राहिम जादरान बनाम श्रीलंका, 2022
    • 151: रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम पाकिस्‍तान, 2023
    • 149*: अजमतुल्लाह उमरजई बनाम श्रीलंका, 2024
    • 145: रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम बांग्‍लादेश, 2023

    पाकिस्तान में सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर

    • 188*: गैरी किर्त्सन बनाम UAE, रावलपिंडी, 1996
    • 181: विव रिचर्ड्स बनाम श्रीलंका, कराची, 1987
    • 180*: फखर जमान बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी, 2023
    • 177: इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025
    • 165: बेन डकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, 2025

    ये भी पढ़े: पाकिस्‍तान क्रिकेट की 1 साल में हालत सुधार दूंगा, युवराज सिंह के कोच ने वसीम-शोएब को दिया अल्‍टीमेटम

    खबरें और भी